-
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 20 साल अभी भी स्थाई राजधानी का पता नहीं , जानिए क्यों
राज्य स्थापना की वर्षगांठ के बहाने स्थायी राजधानी का मुद्दा एक बार फिर गर्माने लगा है। झारखंड और छत्तीसगढ़ के साथ 27वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आए इस पर्वतीय राज्य की स्थायी राजधानी की कहानी 20 साल बाद भी अधूरी है। आज उत्तराखंड देश का अकेला ऐसा राज्य है जिसमें दो विधानसभा भवन हैं और तीसरा बनाने की तैयारी है, लेकिन स्थायी राजधानी का कुछ पता नहीं। वर्तमान सरकार के ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद कांग्रेस ने सत्ता में आने पर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की घोषणा की है। उसने भी यह घोषणा तब की जब वह विपक्ष में है। सत्ता में रहते हुए यह मौका…
-
उत्तराखंड के लोग ईकोफ्रेंडली दीपावली की तरफ, पटाखों का कम रुझान जगा रहा उम्मीद; पढ़िए पूरी खबर
देहरादून – दीपावली दियो,रोशनी, खुशियों को रोशन करने का पर्व है। इसके उल्लास को पटाखों के शोर और धुएं में धूमिल नहीं करना चाहिए। अच्छी बात यह है कि पटाखों के प्रति खुद व्यापारियों का रुझान कम देखने को मिल रहा है। पिछली दफा प्रदेशभर में पटाखों की दुकानों के जितने लाइसेंस जारी किए गए थे, अब तक उसके एक चौथाई भी आवेदन प्रशासन और पुलिस को नहीं मिले हैं। देहरादून में लाइसेंस के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच नवंबर को बीत गई थी और इसे निरंतर जारी रखे जाने के बाद भी आंकड़ा 461 पर सिमटा है। देहरादून में पटाखों पर प्रभावी अंकुश लगाना इसलिए भी जरूरी…
-
अमेरिकियों को एकजुट करने का लेता हूं संकल्प-बाइडन
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों में जीत के बाद निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहै हैं। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह अमेरिकी जनता द्वारा उन पर और उनकी साथ और उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस पर जताए गए भरोसे को लेकर सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अमेरिका का प्रमुख न्यूज संस्थानों द्वारा जो बाइन को तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनावों में विजेता घोषित किए जाने के बाद वह पहली बार जनता से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि मैं अमेरिका जनता द्वारा मुझ पर और कमला हैरिस पर जताए गए विश्वास को लेकर…
-
नमक को बनाया स्वरोजगार का जरिया
यदि आप कभी घूमने देवभूमि उत्तराखण्ड के कुमाऊं क्षेत्र में आएं तो काकड़ीघाट में पहाड़ी पिसी नून यानी (पहाड़ के पिसे नमक) का स्वाद जरूर लें , पहाड़ में अपने हुनर का इस्तेमाल कर यहां के लोग स्थानीय उत्पादों से स्वादिष्ट नमक बनाकर देश ही नहीं विदेशों में भी पिसी नून को अच्छी पहचान दिला रहे हैं ,क्योंकी यह नमक कई औषधीय गुणों का खजाना है । आमतौर पर आपने बाजार से दो या तीन तरह के नमक का स्वाद लिया होगा लेकिन आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी की नैनीताल अल्मोड़ा मेन हाईवे पर काकड़ीघाट कस्बे में स्थानीय लोग पहाड़ के उत्पादों और नमक को सिलबट्टे में पीसकर करीब…
-
हल्द्वानी- उद्योगमित्रो को मिलेगी ये सहूलियत-जिलाधिकारी बंसल के निर्देश
हल्द्वानी जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने वीडियों कांफ्रेसिंग द्वारा जिला उद्योग मित्र की बैठक लेते हुये कहा कि उद्योगों को सरकारी योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ मिले इसके लिए सभी अधिकारी सक्रियता से कार्य करें । उन्होने कहा कि एक छतरी के नीचे उद्यमियों को समय से लाभ देना हमारा उददेश्य है। वीसी में उद्यमियों द्वारा राज्य कर वैट रिफंड से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों पर कार्यवाही करने की मांग उठाई गई। जिस पर सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2016-17 व 2017-18 के दावोें पर सत्यापन की कार्यवाही गतिमान है। जिस पर जिलाधिकारी ने लम्बित प्रकरणों का सत्यापन करते हुये वैट रिफंड कराने के निर्देश दिये साथ ही उद्योग मित्र की…