-
उत्तराखंड में नौकरी का सुनहरा मौका, जानिए पूरी जानकारी
स्नातक पास युवाओं के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में 854 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन सभी पदों के लिए दस नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार 24 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अगले साल मई में भर्ती की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह भर्ती समाज कल्याण विभाग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उद्योग विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, राज्य निर्वाचन आयोग, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग आदि विभागों में की जा रही है। विभिन्न पदों के लिए आवेदकों की आयु एक जुलाई 2020 को 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाएगी। …
-
चैंपियन ने अपना विवादित ऑडियो वायरल होने के बाद जताया खेद, जानिये क्या कहा
अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने ऑडियो वायरल मामले को लेकर लिखित में खेद जताया है। चैंपियन का कहना है कि उनका आशय अभाविप या उसके कार्यकर्ताओं को बुरा-भला कहने का नहीं था। खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब वो फिर सुर्खियों में गुरुवार को वायरल हुए एक ऑडियो की वजह से आए हैं। इस ऑडियो में विधायक यह आडियो विधायक और अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के बीच बातचीत का बताया गया, जिसमें विधायक फोन पर अभाविप संगठन पदाधिकारी को फटकार लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लक्सर के राजकीय महाविद्यालय में धरने पर बैठे…
-
भारत की चीन को दो टूक, एलएसी पर यथास्थिति बहाली जरूरी
पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर जारी सैन्य गतिरोध का हल निकालने के लिए कमांडर स्तर की हुई वार्ता में भारत ने चीन को एक बार फिर साफ कर दिया कि एलएसी की यथास्थिति में बदलाव किए बिना ही सैनिकों को पीछे हटाने का रास्ता निकालना होगा। एलएसी के दुर्गम इलाकों में तैनात सैनिकों को पीछे हटाने के लिहाज से शुक्रवार को हुई कमांडर स्तर की आठवें दौर की यह वार्ता भारत और चीन दोनों के लिए बेहद अहम है। इस वार्ता में सहमत होने वाले मुद्दों पर आपसी समझ बनाने के बाद ही दोनों देशों अपना बयान जारी करेंगे। हालांकि चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत ने एलएसी पर…
-
एबीवीपी कार्यकर्ता को धमकाने वाले बीजेपी विधायक प्रणव चैम्पियन पर कार्यवाही जल्द
रुद्रपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और पूर्व सीएम विजय बहुगुणा मामले में जांच कर कार्यवाही की बात कही है। उन्होंने कहा की जांच के बाद ही प्रणव और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पर टिप्पणी करने वाली महिला नेत्री के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी । दरअसल प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा एबीवीपी कार्यकर्ता से फोन पर अभद्रता करने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है , ऑडियो में विधायक चैंपियन कार्यकर्ता से अभद्र भाषा में बात करते हुए सुनाई दे रहे है , मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने जांच करवाने की बात की है , प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की पहले…
-
किसने कहा, मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना छोड़ अपनी सेहत का ध्यान दें हरीश रावत
बीजेपी सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अपने फेसबुक पेज पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को खूब खरी-खोटी सुनाई हैं ,पूर्व मुख्यमंत्री के लिए मंत्री रेखा आर्य ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा …. आदरणीय दाज्यू हरीश रावत जी आपने कहा कि आईएएस अधिकारियों को एक मंत्री से नहीं वन प्लस वन से रूबरू होना पड़ता है , अब दाज्यू उम्र के इस पड़ाव में मैं आपके पूर्व के काले अध्यायों को नहीं खोलना चाहती थी लेकिन आप कह रहे हैं तो आपको आप का इतिहास याद दिला दूँ क्योंकि उम्र के इस पड़ाव में आपकी स्मरण शक्ति के साथ-साथ मनोदशा का भी दुर्बल होना स्वभाविक है…