खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड,  रुद्रप्रयाग

    तुंगनाथ मंदिर का संरक्षण करेगा एएसआइ

    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में समुद्रतल से 3460 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ मंदिर पंच केदार में से एक है। इसे तृतीय केदार माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि पांडवों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इस मंदिर का निर्माण किया था। तुंगनाथ मंदिर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण  विभाग अपने संरक्षण में लेने की तैयारी कर रहा है। इसकी स्वीकृति मिलने के साथ ही मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा मिल जाएगा। वहीं, मंदिर की दीवारों पर उभरी दरारों को भरने के लिए भी एएसआइ का देहरादून स्थित क्षेत्रीय कार्यालय प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसके तहत साइट प्लान तैयार करने को एएसआइ की टीम शुक्रवार…

  • उत्तराखंड

    अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर प्रहार- बंशीधर भगत

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने महाराष्ट्र पुलिस द्वारा रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सच को न तो सुन पाते हैं और न पचा पाते हैं। भाजपा इसकी निंदा करती है और इसके विरोध में पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी इसलिए नहीं की गई कि दो वर्ष पूर्व उनके विरुद्ध की गई शिकायत, जो आधारहीन पाए जाने बंद कर दी गई थी, में अब नए तथ्य सामने आए हैं। इसका मुख्य कारण अर्नब गोस्वामी द्वारा…

  • अंतर्राष्ट्रीय 

    US-ELECTION-2020 ह्वाइट हाउस के करीब पहुंचे बाइडन, ट्रंप को कोर्ट से राहत नहीं मिली

    अमेरिका के राष्ट्रपति भवन यानी ह्वाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप दूसरे कार्यकाल के लिए बने रहेंगे या जो बाइडन राष्ट्रपति चुने जाएंगे? इस सवाल के जवाब का इंतजार अमेरिका समेत पूरी दुनिया को बेसब्री से है। अब तक की मतगणना में राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बाइडन अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन प्रत्याशी ट्रंप के मुकाबले बढ़त बनाए हुए हैं। वह धीरे-धीरे ह्वाइट हाउस के करीब पहुंच रहे हैं और जीत के जादुई आंकड़े यानी 270 इलेक्टोरल वोट पाने के एकदम नजदीक हैं। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक बाइडन 253 और ट्रंप 213 इलेक्टोरल कालेज वोट हासिल कर चुके हैं। पिछड़ रहे ट्रंप ने अब धांधली का आरोप लगाया है। उनका खेमा कोर्ट…

  • राष्ट्रीय

    गैस चैंबर में तब्दील दिल्ली, AQI पहुंचा 400 के पार

    पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाकों में जलाई जा रही पराली के साथ अन्य कारकों ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति खराब दी है। जहरीली होती जा रही हवा के चलते   लोगों ने सांस लेने में तकलीफ के साथ आंखों में जलन की शिकायत की। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड   के मुताबिक  दिल्ली में हालात बेहद खराब हैं। शुक्रवार को दिल्ली के आनंद विहार इलाके में वायु गुणवत्ता स्तर 422, आरके पुरम 407, द्वारका में 421 और बवाना में  430 है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हालात यही रहे तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर गैंस चैंबर जैसी स्थिति में तब्दील हो सकती है। विशेषज्ञों का…

  • उत्तराखंड

    अब एक और बीजेपी विधायक नाराज ,प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर जताई नाराजगी

    देहरादून के रायपुर से बीजेपी के विधायक उमेश शर्मा काऊ के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को पत्र लिखे जाने के मामले में बंशीधर भगत ने कहा कि अभी उनकी जानकारी में कोई मामला नहीं है, क्योंकि मैं कल से हल्द्वानी में हूं यदि किसी मामले पर चर्चा होगी तो आगे देखेंगे..गौरतलब है कि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भाजपा नेत्री इंदु बाला पर आरोप लगाया है कि बीजेपी के पार्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंदु बाला ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के लिए अपशब्द कहे हैं…जिसके बाद विधायक उमेश शर्मा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को एक पत्र लिखकर आपत्ति जताई है , लेकिन फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर…

error: Content is protected !!