-
एमबीपीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. बीना खंडूरी सेवानिवृत्त, भावपूर्ण विदाई
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. बीना खंडूरी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गईं। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से वीआरएस लिया है। प्राचार्य डॉ. खंडूरी को कॉलेज के प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने समारोहपूर्वक भावपूर्ण विदाई दी। उन्होंने प्राचार्य पद का कार्यभार वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बीआर पंत को सौंपा है। प्राचार्य डॉ. खंडूरी ने बताया उच्चशिक्षा निदेशक से मौखिक निर्देश मिलने पर कार्यभार डॉ. बीआर पंत को दिया गया है। अब नये प्राचार्य की तैनाती होने तक कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पंत रहेंगे। इसके बाद विदाई समारोह में प्राचार्य डॉ. खंडूरी के करीब डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की सभी वक्ताओं ने सराहना की तथा कॉलेज का बेहतर ढंग से संचालन किया। इस…
-
एक साथ 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत क्षेत्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसएसबी सीमांत मुख्यालय के बाद अब कुंपूर लालकुर्ती में एक साथ 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल कुछ दिन पहले यहां एक महिला और पुरुष में कोरोना की पुष्टि हुई थी। ऐहतियातन प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में लोगों के कोरोना सैंपल लिए। 100 से अधिक सैंपल लेने के बाद शुक्रवार की रात 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन अब संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश कर रहा है।19 संक्रमितों को कोविड अस्पताल मजखली भेजा जाएगा, जबकि कुछ लोगों को होम आइसोलेसन में रखा…
-
ऋषिकेश- वीकेंड पर पर्यटकों ने जमकर उठाया राफ्टिंग का लुत्फ
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में साहसिक खेलों के शौकीनों ने गंगा में राफ्टिंग का जमकर लुत्फ उठाया। वीकेंड पर तीर्थनगरी पर्यटकों से गुलजार रही। ब्रह्मपुरी, शिवपुरी पीक प्वांइट पर पर्यटकों की भीड़ रही। सुबह से लेकर सूर्यास्त तक गंगा में दिनभर रंग बिरंगी राफ्टें पर्यटकों की अठखेलियां दिखाई दिए। वीकेंड पर तीर्थनगरी में मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, तपोवन और मुख्य बाजार में जमकर भीड़ देखने को मिली। तीर्थनगरी की गलियां और राजमार्ग पर दिनभर जाम रहा। सुबह से लेकर शाम तक राजमार्ग पर वाहनों का दबाव रहा। कोयलघाटी से लेकर तपोवन तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। बढ़ती भीड़ देखकर होटल व्यवसायी, व्यापारी और राफ्ट संचालकों के चेहरे खिल उठे। स्थानीय लोगों ने…
-
रुद्रपुर : सियासी रंजिश में हुई पार्षद धामी की हत्या
पुलिस ने 19 दिन बाद भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक शूटर राजकुमार उर्फ बिट्टू उर्फ अभिषेक निवासी ग्राम बसेरा थाना पिसावा जिला अलीगढ़ को 30 अक्तूबर की शाम जट्टारी (अलीगढ़) क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार राजनीतिक रंजिश के चलते स्थानीय हिस्ट्रीशीटर रहे पूर्व सभासद राजेश गंगवार ने अपने भाई अन्नू गंगवार के साथ मिलकर चार लाख रुपये सुपारी देकर अंतरराज्यीय शूटरों से पार्षद धामी की हत्या कराई थी। हत्याकांड में शामिल मुख्य साजिशकर्ता समेत छह बदमाश अभी फरार हैं। एसएसपी डीएस कुंवर ने शनिवार की शाम कोतवाली में बताया कि हत्या में शामिल शूटर राजकुमार उर्फ बिट्टू उर्फ…
-
पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार बर्दास्त नही –इंद्रा ह्रदयेश
देहरादून में पत्रकार साथी के साथ कांग्रेस नेता द्वारा किये गए दुर्व्यवहार को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले जिलाध्यक्ष नैनीताल सर्वेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में पत्रकारों का एक दल नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा ह्रदयेश से हल्द्वानी उनके आवास पर मिला और ज्ञापन देते हुए पार्टी फोरम में उक्त कॉंग्रेस नेता पर कड़ी कार्यवाही कि मांग की, नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा ह्रदयेश ने कहा कि किसी भी राजनैतिक व्यक्ति द्वारा पत्रकारो के प्रति इस तरह का व्यवहार सही नही है, जिसकी वह कड़ी निंदा करती है, साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से बात कर इस मामले पर कार्यवाही करने की बात कही, उन्होंने कहा कि पत्रकार हमेशा राजनैतिक दलों के…