खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    अल्मोड़ा: वार्डन की पिटाई के मामले में तीन जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर बर्खास्त

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में बुधवार को वार्डन डॉ. अनिल पांडे की पिटाई करने वाले तीन जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने डॉ. अनिल पांडे को वार्डन पद से हटाकर प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार सिंह को नया वार्डन बनाया है। मारपीट के मामले में वार्डन डॉ. अनिल पांडे और जूनियर रेजीडेंट डॉ. भूपेंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजीडेंट के पद पर कार्यरत डॉ. भूपेंद्र पिछले दिनों छुट्टी पर गए थे। उनके स्थान पर कोई दूसरा रेजीडेंट डॉक्टर चार दिनों से उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर रहा था। बुधवार को जब प्राचार्य डॉ. आरजी…

  • उत्तराखंड

    नैनीताल में अब सुबह व शाम होने लगा ठंड का एहसास

    नैनीताल – दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से शहर की फिजा में ठंडक घुलने लगी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य के मुकाबले यह दो डिग्री कम है। इससे गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। बुधवार को रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। बीते दस दिन में रात के तापमान में 7.6 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडक में इजाफा हो रहा है। पिछले सप्ताह केदारनाथ और यमुनोत्री की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है।इससे निचले इलाकों के…

  • पिथौरागढ़

    कई महिनो से एसबीआइ राइआगर शाखा में पासबुक एंट्री मशीन खराब

    एक और हूँ 4G 5G टेक्नोलॉजी की बात करते है दूसरी और एसबीआइ राइआगर शाखा में विगत एक वर्ष से पासबुक एंट्री मशीन खराब है। वहीं, बैंक में आए दिन इंटरनेट सेवा भी बाधित रहती है। जिस कारण खाताधारकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान खाताधारकों ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर अपने स्तर से इस ओर शीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग की है। एसबीआइ राइआगर में क्षेत्र के राम मंदिर, चौड़मन्या, बांसपटान, जाड़ापानी आदि दूरदराज के बड़ी संख्या में लोगों के खाते हैं, लेकिन बैंक की लचर सेवाओं से खाताधारक परेशान हैं। गुरू वार को बैंक में इंटरनेट सेवा ठप होने से…

  • चम्पावत

    रीठा साहिब हुआ गुंजायमान – जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल

    पूरी दुनिया में मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध रीठा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेले का गुरुवार को शबद-कीर्तन के साथ शुभांरभ हो गया है। पहले दिन जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के उद्घोष से गुरुद्वारा परिसर गुंजायमान हो गया। देर शाम तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, करनाल, अमृतसर, नानकमत्ता, खटीमा, सितारगंज आदि स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पहले दिन दिवान हाल में अखंड पाठ की लड़ी के साथ अरदास की गई। दर्जनों श्रद्धालुओं ने अरदास में हिस्सा लिया। प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं से कोविड-19 के नियमों का पालन कराया जा रहा है। जोड़ मेले में नानकमत्त्ता…

  • उत्तराखंड,  देहरादून

    मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों का राजभवन कूच

    देहरादून, जेएनएन। प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से झारखंड घूसकांड मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सीबीआइ जांच के आदेश पर प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता व पदाधिकारियों ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन के लिए कूच किया। विरोध रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव कर रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें और सरकार सीबीआइ जांच की अनुमति दे। ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं, पुलिस ने हाथीबड़कला पर बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसियों को रो दिया। जहां पुलिस के साथ कांग्रेसियों की धक्का मुक्की और नोकझोंक हुई।…

error: Content is protected !!