-
पाक साफ हैं तो जांच से क्यों भाग रहे हैं मुख्यमंत्री
कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने ज़ीरो टोलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर निशाना साधते हुए कहा की वो क्यों जाँच से भाग रहे है। मा० उच्च न्यायालय के आदेश को स्वीकार व स्वागत करने के बजाय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सर्वोच न्यायालय की शरण लेकर मामले से बचना व लटकाना चाहते हैं। दीपक बल्यूटिया ने कहा भाजपा का ज़ीरो टोलरेंस का नारा मात्र एक ढकोसला है। जिस तरह के गम्भीर भ्रष्टाचार के आरोप उन पर उन्ही की पार्टी के नेताओं ने लगाए हैं , उन्हें स्वयं ही आगे बढ़कर अपने ज़ीरो टोलरेंस के नारे को साबित करने के लिये जाँच को राज़ी हो जाना चाहिये ,…
-
जलाओ दिए पर ध्यान रहे इतना कि गरीब का घर भी रोशन रहे
कोटाबाग/कालाढूगी- 29 अक्टूबर (सूचना) .विकास खण्ड कोटाबाग की महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई जा रही रंगीन बल्बों की झालरें (एलईडी) इस बार दीपावली के मौके पर लोगों के घरों को रोशन करेंगी। सस्ती एवं टिकाऊ झालरों का उत्पादन महिला कलस्टर लेबल फैडरेशन के तहत कार्यरत 14 महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। जिसके जरिये 40 महिलाओं को रोजगार मिला है। झालरों का निर्माण एलईडी ग्रोथ सेन्टर के जरिये हो रहा हैै। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि इस ग्रोथ सेन्टर का शुभारम्भ विगत जुलाई माह मे हुआ था। चार माह के अन्तराल में महिलाओं द्वारा झालर बनाकर एवं उनकी ब्रिकी से लगभग दो लाख की…
-
कॉंग्रेस के पूर्व दर्जा मंत्री ने विधानसभा सीट के लिए की दावेदारी ,घोषणापत्र भी जारी
भले ही अभी विधानसभा चुनाव में वक्त हो , लेकिन अभी से लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी अपनी ताल ठोकने लगे हैं ,कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री तथा वर्तमान में किसान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह रावत ने अपनी दावेदारी के साथ साथ अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है , घोषणा पत्र जारी करते हुए गोपाल सिंह रावत ने कहा है कि यदि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल को लालकुआं विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया तो वह इस सीट के प्रबल दावेदार हैं , उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि किसान कांग्रेस का नेता होने के नाते वह किसान बाहुल्य लाल कुआं विधानसभा…
-
उत्तराखंड किसान कांग्रेस में नंदन दुर्गापाल को मिली जिम्मेदारी
हल्द्वानी- पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पुत्र एवं समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल को उत्तराखंड किसान कांग्रेस द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने हेमवती नंदन दुर्गापाल को प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया है गन्ना किसानों की समस्याएं हों या फिर धान व गेहूं की फसल की सरकारी खरीद को लेकर चलने वाले आंदोलन इसके अलावा किसानों के हक हकूक उनके लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हेमवती नंदन दुर्गापाल को उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं…
-
देहरादून- CM ने त्योहारी सीजन व स्कूल खोले जाने को लेकर जिला अधिकारियों को दिए ये निर्देश
देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को सचिवालय में कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए बैठक लेकर त्योहारों के समय में लोगों को और भी सजग रहने की जरूरत बताई। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए अनुशासित तरीके से पैदल मार्च कर जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि 2 नवंबर से 10वीं एवं 12वीं की कक्षाएं स्कूलों में शुरू होंगी, ऐसे में स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों, पर्यटन स्थलों पर वॉल पेंटिंग करवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव ओमप्रकाश, डीजीलॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार, स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी आदि अधिकारी मौजूद…