-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश की जनता के साथ अपने विचार साझा करेंगे। मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 70वीं कड़ी होगी। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री के इस मन की बात के क्षेत्रीय संस्करणों को ऑल इंडिया रेडियो के संबंधित क्षेत्रीय स्टेशनों द्वारा पीएम के प्रसारण के तुरंत बाद और उसी दिन रात 8 बजे फिर से प्रसारित किया जाएगा।
-
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अपने निजी उत्तराखंड दौरे पर
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अपनी पत्नी संग इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। यहां वह अपनी कुलदेवी की पूजा में सम्मिलित होने पहुंचे हैं। एनएसए अजीत डोभाल गुरुवार देर शाम ऋषिकेश पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह वह परमार्थ निकेतन में परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि व पत्नी के साथ यज्ञ में शामिल हुए। ऋषिकेश से रवाना होने के बाद एनएसए ज्वाल्पा देवी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां ज्वाल्पा देवी, भगवान शिव की आराधना की। उन्होंने मंदिर समिति व पुजारियों के साथ बातचीत की। यहां रात्रि विश्राम के बाद वह शनिवार की सुबह अपने पैतृक गांव घीड़ी में कुलदेवी बालकुमारी की पूजा करेंगे।
-
उत्तराखंड -सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त कदम उठाने की तैयारी
उत्तराखंड सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसकी नियमावली करीब-करीब तय कर ली है। यह प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में आएगा। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए विस्तृत दिशा निर्देेश तैयार किए गए हैं। मौजूद व्यवस्था में खासे झोल हैं। अपील की व्यवस्था नहीं है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि किस प्लास्टिक को किस तरह से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसी तरह जुर्माने की व्यवस्था पर भी तस्वीर साफ नहीं है। बोर्ड ने इन सब मामलों को देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारी की है। बोर्ड के सूत्रों…
-
अब हरक ने खेला मास्टर स्ट्रोक , नही लड़ेंगे 2022 का चुनाव
हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उत्तराखंड के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर सुर्खियों में हैं , अब हरक सिंह रावत ने साल 2022 का विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। दरअसल सरकार ने हाल ही में भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से उन्हें हटा दिया था ,जिस वजह से उनके करीबियों को भी बोर्ड भंग होने के कारण हटना पड़ा था। ऐसे में अब हरक सिंह रावत ने नया दांव खेलते हुए विधानसभा चुनाव ना लड़ने की घोषणा कर दी है। हरक सिंह रावत ने कहा कि चुनाव ना लड़ने के अपने फैसले को उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी अवगत…
-
ऋषिकेश में शहीद स्मारक तोड़े जाने की कॉंग्रेस ने की निंदा
ऋषिकेश में उत्तराखण्ड आन्दोलन के शहीदों की स्मृति में निर्मित शहीद स्मारक को अतिक्रमण के नाम पर तोडे जाने की कार्रवाई की कॉंग्रेस ने घोर निन्दा की है , कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया ने कहा कि इस कृत्य से भाजपा ने राज्य निर्माण आन्दोनकारियों व प्रदेश की जन भावनाओं को कुचलने का काम किया है ,जिससे भाजपा का चेहेरा बेनक़ाब हो गया है। इसके लिये उत्तराखण्ड की जनता उन्हें कभी माफ़ नही करेगी। एक आत्म निर्भर व खुशहाल राज्य की कल्पना संजोये जिन आन्दोलनकारियों की शहादत के फलस्वरूप उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हुआ उनका अपमान कर सत्ता में चूर भाजपा सरकार ने आन्दोलनकारियों व जनता के सपनो को रौंदने…