खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड,  खबरें 

    हवा को प्रदूषित कर रहे उद्योगों पर कसा शिकंजा

    बुधवार को उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  की महत्वपूर्ण  बैठक कोई जिसमे   उत्तराखंड में हवा को जहरीली बना रहे उद्योगों पर अब बोर्ड ने अपना शिकंजा कसना आरम्भ कर  दिया है। बोर्ड ने इस तरह के उद्योगों को 31 मार्च 2022 तक वायु शोधक संयंत्र लगाने को कहा है।  बोर्ड के संज्ञान में यह भी  आया कि प्रदेश में ऐसे भी कई उद्योग हैं जो इगनॉट बनाने का काम करते हैं, अभी तक करीब ऐसे 54 उद्योग चिह्नित किए गए हैं। इन उद्योगों को कहा गया है कि वायु प्रदूषण की रोकथाम  के लिए जरूरी उपाय करें। बोर्ड बैठक में इसके लिए समय सीमा तय कर दी गई। इस…

  • उत्तराखंड

    सैनिक स्कूलों में दाखिले की घंटी, 10 जनवरी को प्रवेश परीक्षा

    उत्तराखंड सहित देशभर के 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा छह और कक्षा नौ में दाखिलों की प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू हो गए हैं। इनमें दाखिले के लिए अगले साल 10 जनवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।  सैनिक स्कूलों की प्रवेश परीक्षा के लिए   19 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा  सकता   हैं। आवेदन के समय ही परीक्षा शुल्क भी भरना होगा। जनरल, ओबीसी के लिए 550 रुपये और एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये तय किया गया है। कक्षा छह में एडमिशन के लिए छात्र की उम्र 31 मार्च 2021 तक 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए। लड़कियों के लिए सभी सैनिक स्कूलों में सिर्फ…

  • उत्तराखंड,  सामान्य

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें !

    काठगोदाम -हावड़ा स्पेशल ट्रेन आज शाम अपने निर्धारित समय पर काठगोदाम से हावड़ा के लिए प्रस्थान करेगी , 6 महीने से भी अधिक समय बाद पुनः शुरू हो रही इस ट्रेन के संचालन से हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा , हावड़ा समेत अन्य जगहों पर आने जाने वाले हजारों यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी , फिलहाल यह ट्रेन 30 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी । रेलवे द्वारा इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों में खुशी की लहर है , उन्होंने सरकार और रेलवे बिभाग का आभार जताया है ।

  • नैनीताल

    मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

    आगामी 26 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र अकादमी में तैयारियाॅ शुरू कर दी गयी हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत अकादमी के निदेशक श्री राजीव रौतेला ने अधिकारियों के साथ बैठक कर त्रुटिहीन व्यवस्थाओं के बाबत निर्देश दिये तथा अकादमी के अधिकारियों को दायित्व भी सौंपे। श्री रौतेला ने बताया कि 26 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री के अकादमी में आने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री अकादमी में एक करोड़ से अधिक की लागत से प्रशासन अकादमी में संस्थागत कार्यों का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि सन् 1980 के बाद अकादमी में बड़े पैमाने पर साज-सज्जा एवं सौन्दर्यकरण का…

  • नैनीताल

    ओपीडी के लिए आने वाले मरीजों का भी होगा कोरोना टैस्ट

    हल्द्वानी के सोवन सिंह जीना बेस अस्पताल में अब ओपीडी के लिए आने वाले मरीजों का भी कोविड-19 टेस्ट कराया जाएगा , कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि कोई भी मरीज अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाने से पूर्व कोविड-19 की जांच कराएगा जबकि जांच रिपोर्ट 3 दिन बाद मिलेगी , दरअसल लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है , अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कोविड-19 की जांच के पश्चात ही ओपीडी सहित अन्य जांच के बाद ही मरीज को भर्ती किया जाएगा , अस्पताल में इलाज को आने वाले मरीजों के…

error: Content is protected !!