खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी – जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया और लापरवाही न करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक कोरोना की दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं। इस दौरान उन्होंने मास्क पहनने की सलाह देते हुए कहा कि दो गज की दूरी और समय-समय पर साबुन से हाथ धोना जरूरी है। मोदी ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि वायरस भी खत्म हो गया है, ऐसे में हमें सतर्क रहने की विशेष जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम एक कठिन समय से निकलकर आगे…

  • उत्तराखंड

    महाराष्ट्र के राज्यपाल को नोटिस

    महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी को हाईकोर्ट का नोटिस ,बकाया जमा न करने पर चार सप्ताह में जवाब देने को कहा , नैनीताल हाईकोर्ट ने आदेश के बाद भी सुविधाओं का बकाया जमा न करने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने कोश्यारी को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट सुविधाओं के बकाया मामले में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा व बीसी खंडूरी के खिलाफ जारी अवमानना के नोटिस पर रोक लगा चुका है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक बिजली, पानी का करीब 11 लाख रुपये बकाया जमा कर…

  • उत्तराखंड,  देहरादून

    हंसी की मदद को आगे आयी महिला एवं बाल विकास मंत्री

    सोशल मीडिया में हंसी की खबर देखने के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने हरिद्वार पहुंचकर हंसी से मुलाकात की , हरिद्वार की सड़कों पर भीख मांग कर गुजारा कर रही है डबल एमए करने वाली हंसी , महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने सरकार की ओर से हंसी को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया ।

  • उत्तराखंड,  देहरादून

    महिलाओं को मुख्यमंत्री का तोहफा

    मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द सिंह रावत ने नवरात्र के शुभ मौके पर राज्य की महिलाओं को दायित्व से नवाज कर तोहफा दिया है। राज्य महिला आयोग में तीन महिलाओं को दायित्व के साथ ही राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। तीन तलाक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने वाली काशीपुर की महिला सायराबानों को महिला आयोग में उपाध्यक्ष (प्रथम) रानीखेत की ज्योति शाह को उपाध्यक्ष (द्वितीय) और चमोली की पुष्पा पासवान को उपाध्यक्ष (तृतीय) बनाया गया है। सायराबानों ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है ,आयोग में उपाध्यक्ष के तीन पद लम्बे समय से खाली चल रहे थे।

  • उत्तराखंड,  राष्ट्रीय

    यात्रियों के लिए खुशखबरी , शुरू हुई शताब्दी स्पेशल ट्रेन

    लंबे इंतजार के बाद आखिरकार काठगोदाम से दिल्ली के लिए शताब्दी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गयी है , पहले दिन इस ट्रेन से लगभग 200 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए , कोविड-19 के चलते रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है , सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के अलावा कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए भी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है , गौरतलब है कि 22 मार्च से अब तक रेल यातायात बंद होने के चलते दिल्ली में रहने वाले लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया था , शताब्दी स्पेशल ट्रेन के चलने से अब लोगों को…

error: Content is protected !!