-
सरकार आते ही सारे मुकदमे होंगे खारिज- इंद्रा
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित तीन सौ कांग्रेसियों पर मुकदमे दर्ज किए जाने पर भड़की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा की भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जितने मुकदमे लाद सकते हैं लाद लें , कांग्रेस सरकार आते ही इन सारे मुकदमों को खारिज कर दिया जाएगा , नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगाना सरकार की मंशा को दर्शाता है , राजनीतिक पार्टियों पर इस तरह के मुकदमे लगाना शोभा नहीं देता ,पूर्व में कांग्रेस की भी सरकारी रही है लेकिन कभी इस तरह के मुकदमे लाद कर किसी पार्टी को निशाना नहीं बनाया गया। वहीं प्रदेश में लगातार खराब हो रही कानून व्यवस्था को लेकर…
-
घर घर जाकर जाँचे जाएंगे राशन कार्ड
हल्द्वानी मे करीब सवा लाख राशन कार्डो की दोबारा जांच होगी पिछले कई समय से लगातार फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाकर राशन कार्ड बनवाने की शिकायतों के बाद खाध्य आपूर्ति विभाग जल्द इस पर कार्रवाई शुरू करेगा। राशन कार्ड की जांच के लिए ग्राम विकास अधिकारियों और पटवारियों की टीम विकासखंड के प्रत्येक वार्ड और गाँव गाँव जा कर राशन कार्ड धारकों का भौतिक सत्यापन करेगी और फर्जी कार्ड पाया गया तो निरस्त होने के साथ-साथ मुकदमा भी दर्ज हो सकता है। दरअसल इससे पूर्व कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें सालाना कमाई 5 लाख से अधिक वाले लोगों को आपूर्ति विभाग में चिह्नित का नोटिस भेजा था यही…
-
उत्तराखण्ड के उत्पादों का अम्ब्रेला ब्रांड बनाया जाएगा
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड के उत्पादों के लिए एक अम्ब्रेला ब्रांड बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। सभी ग्रोथ सेंटर, बिक्री और मुनाफे का लक्ष्य निर्धारित कर काम करें। जिलाधिकारी ग्रोथ सेंटरों में स्वयं जाकर वहां आने वाली समस्याओं का निस्तारण करें। इनके उत्पादों की ऑनलाईन मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए। स्थानीय बाजारों पर भी फोकस किया जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सचिवालय में ग्रोथ सेंटरों की समीक्षा कर रहे थे। ग्रेाथ सेंटरों से जुड़े लोगों का स्किल डेवलपमेंट हो थानो व कोटाबाग के एलईडी ग्रोथ सेंटरों को क्वालिटी डिजायनर उपलब्घ कराए जाएं। हरिद्वार का प्रसाद निर्माण से जुड़ा सेंटर आगामी कुम्भ को देखते हुए अपनी तैयारियां करे।…
-
महिलाओं मास्क पहनकर निकाली कलश यात्रा
रानीखेत शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही नगर क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो गया है। कोविड-19 के चलते इस बार पंडालों में भीड़ नहीं है। आयोजक कोविड गाइड लाइंस के आधार पर महोत्सव की परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। नगर में गांधी चौक और बैंक बिल्डिंग परिसर में पंडाल सजे हुए हैं। यहां प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियां स्थापित की गईं। चौबटिया में मां दुर्गा महोत्सव के दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसमें सभी महिलाओं ने मास्क का प्रयोग किया और सुरक्षित दूरी के साथ कलश यात्रा निकाली। कोविड- 19 के नियमों का पालन करते हुए दुर्गा महोत्सव किया जा रहा है। आचार्य संतोष सती…
-
हरिद्वार – कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत उतरे गंगा में सफाई अभियान मे
हरिद्वार – आगामी कुम्भ की के लिए गंगा घाटों की सफाई व मरम्मत आदि के लिए सफाई अभियान चल रहा है घाटों पर सफाई का अभियान के दौरान जब कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत पहुंचे तो वे खुद ही गंगा में सफाई करने उतर गए। एक आईएएस को इस तरह से गंगा में सफाई करते देख लोग भी हैरान रह गए। हरिद्वार में गंगा बंदी के बाद अब कुंभ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए रविवार को बड़े स्तर पर गंगा में सफाई अभियान चलाया गया। कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत भी इसमें शामिल हुए। कुंभ मेला प्रशासन ने शहर के सामाजिक संगठनों से गंगा को साफ…