-
उत्तराखंड : चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट शनिवार सुबह सात बजे विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। देर शाम को भगवान रुद्रनाथ गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो गए। इस दौरान भक्तों ने भगवान रुद्रनाथ को नए अनाज का भोग लगाया और परिवार की कुशलता की कामना की। फिर डोली को रात्रि विश्राम न कराकर एक ही दिन में सीधे गोपीनाथ मंदिर लाकर विराजमान किया गया है। शनिवार को रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद सुबह सात बजे पंडित महादेव प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली पंचगंगा, पित्रधार, पनार बुग्याल, ल्वींटी बुग्याल होते हुए सगर गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने…
-
जिलाधिकारी ने नवरात्र के पहले दिन प्रतिभावान छात्राओं को किया सम्मानित
हल्द्वानी शरदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने उत्कृष्ट वाॅल पेटिंग करने वाली बालिकाओं-बालकों को सम्मानित किया। बेटी बचाओं-बेटी पढाओं योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी श्री बंसल जहां बेटियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए उनकी पढाई जारी रखने हेतु उनकी फीस, ड्रेस, किताबे दे रहें है वही बेटी बचाओं-बेटी पढाओं जागरूकता हेतु स्लोगन, वाॅल पेटिंग कराकर जनता को जागरूक कर रहे है। श्री बंसल के अभिवन प्रयासों से जनपद के 14 गरीब, असहाय बेटियों की शिक्षा सुचारू चल रही है, वही बच्चों को वाॅल पेटिंग कर अपने हुनर प्रदर्शन करने कर मौका भी मिला रहा है जिससे उनका उत्साहवर्धन हो रहा है। जिलाधिकारी श्री बंसल…
-
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का फेसबुक अकाउंट हैक
साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं इनसे पार पाना अब मुश्किल होता दिखाई दे रहा है , पहले कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ तो अब शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के निजी सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री का पेज हैक किया गया है जिसकी शिकायत अब साइबर थाना पुलिस में की जा रही है ।
-
देहरादून – प्रदेश भाजपा के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण
भाजपा स्टेट हेडक्वॉर्टर का आज शिलान्यास , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा वर्चुअल माध्यम से करेंगे स्टेट हेडक्वाटर का शिलान्यास ,भूमि पूजन , सीएम, प्रदेश अध्यक्ष पूजा में शामिल , तीन एकड़ जमीन पर तीन मंजिला बनेगा बीजेपी हेडक्वार्टर , पहले तल पर 500 सीट क्षमता का हॉल व प्रेस कान्फ्रेस हॉल ,कैंटीन, वर्चुअल रूम, कार्यालय सचिव, प्रभारी का ऑफिस दूसरे तल पर प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी मोर्चों के होंगे ऑफिस तीसरे तल पर पार्टी नेताओं के लिए गेस्ट हाऊस पहाड़ी शैली में बनेगा बीजेपी हेडक्वार्टर अगले तीस साल की जरूरतों को देखते हुए बनाया जाएगा बीजेपी हेडक्वार्टर
-
योग आध्यात्म का सबसे बड़ा केंद्र चौरासी कुटिया -पर्यटकों से गुलजार हुई
ऋषिकेश. राजाजी टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट स्थित महर्षि महेश योगी की कर्मस्थली चौरासी कुटिया (Chaurasi Kutia) कोराना वायरस के संक्रमण के चलते छह महीने से बंद पड़ी चौरासी कुटिया पर्यटकों के लिए फिर से खुल गई है. इसके बाद पर्यटक इसका दीदार करने के लिए पहुंचने लगे हैं. विश्वभर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही महर्षि महेश योगी की चौरासी कुटिया को ऋषिकेश में योग का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है. यहां से निकल कर योग पूरे विश्व में फैला था. यह आश्रम उत्तराखंड में एक ऐसी धरोहर है, जिसके दीवाने पूरे विश्व में फैले हुए हैं. विदेशियों की जुबान पर ऋषिकेश के बीटल्स आश्रम का नाम एक आम…