-
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा मामले में सरकार की खूब
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा मामले में सरकार की खूब किरकिरी हो रही है , उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सार्वजनिक की जांच रिपोर्ट ,परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस का किया गया था इस्तेमाल , रिपोर्ट के मुताबिक कुल 57 अभ्यर्थियों ने किया था ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल ,22 परीक्षा केंद्रों में बैठे थे यह 57 अभ्यर्थी , 20 हरिद्वार परीक्षा केंद्र, एक पौड़ी और एक देहरादून के परीक्षा केंद्र में थे अभ्यर्थी , 57 अभ्यर्थियों में से 31 अभ्यर्थी किए गए चिन्हित , 26 की तलाश जारी , सभी 26 लोगों से आयोग ने 18 अक्टूबर तक अपने बारे में जानकारी देने को कहा ,16 फरवरी 2020 को आयोजित की…
-
बैंक मैनेजर ने अपने ही बैंक खाता धारकों के खातो से उड़ाए लाखों जानिए पूरी खबर
देहरादून में यूनियन बैंक के मैनेजर ने अपने ही बैंक खाता धारकों के खाते से 40 लाख उड़ा लिये, खाता धारकों को बैंक की क़िस्त न चुकाने पर जब उनको बैंक की तरफ से नोटिस आया तो खाताधारक हैरान हुये क्योकि उनके खातों में पैसा होने के बाद भी उनको नोटिस आ रहा था बैंक जाकर लोगों को पता चला कि उनके खाते से पैसे गायब है और बैंक मैनेजर अपना ट्रांसफर करा कर पुणे जा चुका है जिसके बाद लोगो ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज की है। दिलाराम बाजार स्थित यूनियन बैंक जो पहले कॉर्पोरेशन बैंक के नाम से जाना जाता था अब यूनियन बैंक में तब्दील हुआ…
-
कुम्भ के मद्देनजर गंग नहर बंद
हरिद्वार हर की पौड़ी से बहने वाली अविरल गंगनहर को मध्यरात्रि से बंद कर दिया गया है ,अब दीपावली की रात 14 नवम्बर को गंग नहर में फिर से पानी छोड़ा जाएगा , आगामी कुम्भ को देखते हुए जिला प्रशासन ने दशहरे से 10 दिन पहले गंग नहर को बंद किया गया है , गंग नहर के बन्द होने से गंगा घाटों में गंदगी दिखने लगी है , गंग नहर बन्द होते ही गंगा में पैसे बीनने वालों की भीड़ लगी है , उजाला होते ही लोग गंगा में पैसे बीनते नजर आए ,सुबह सवेरे एक व्यक्ति को चांदी का मुकुट भी मिला है जो चर्चा का विषय बना हुआ…
-
नवरात्रि -2020
इस नवरात्रि में दुर्गा मां का आगमन घोड़े पर होगा दुर्गा मां का वाहन सिंह है लेकिन इस नवरात्रि में उनका आगमन घोड़े पर होगा। हर साल नवरात्रि पर देवी अलग-अलग वाहन से धरती पर आती हैं। नवरात्रि की शुरुआत शनिवार से हो रही है। यह जानकारी हल्द्वानी के ज्योतिष पं. शुभाष जोशी जी ने बताया कि नवरात्रि का पहला दिन शनिवार होने के कारण मां दुर्गा घोड़े की सवारी करते हुए पृथ्वी पर आएंगी। जब मां दुर्गा की सवारी घोड़ा रहता है। तब पड़ोसी देशों से युद्ध, गृह युद्ध, आंधी-तूफान और सत्ता में उथल पुथल जैसी गतिविधियां बढ़ने की आशंका रहती है। साथ ही नवरात्रि का आखिरी दिन रविवार…
-
धनोल्टी ईको पार्क में पर्यटकों की चहल-पहल
उत्तराखंड में पर्यटन नगरी धनोल्टी में स्थित ईको पार्क में सात माह बाद पर्यटकों की चहल-पहल शुरू हो गई। कोविड-19 के कारण बंद पड़े पार्क में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने बच्चों के साथ पार्क की सैर की। प्रशासन ने व्यापारियों और पर्यटकों से मास्क पहनकर सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। धनोल्टी में स्थित ईको पार्क कोविड-19 के कारण 18 मार्च को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। अनलॉक-5 में मिली छूट के बाद पर्यटन स्थलों पर आवाजाही की छूट मिलने पर पर्यटक बड़ी संख्या में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने धनोल्टी पहुंच रहे थे, लेकिन ईको पार्क बंद होने से बच्चों…