-
उत्तराखंड में आज से शर्तो के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल
अनलॉक-5 की कई रियायतें उत्तराखंड में आज से मिलनी शुरू हो जाएंगी। जबकि समारोहों और अन्य कार्यक्रमों में अधिकतम 200 लोगों की छूट के लिए लोगों को एक दिन का इंतजार करना होगा। प्रदेश सरकार ने अनलॉक-5 की एसओपी एक अक्तूबर को जारी की थी। इस एसओपी के तहत कई तरह की रियायतें दी गईं थीं। अधिकतम रियायतों के लिए 15 अक्तूबर तक का प्रतिबंध लगाया था। कुछ में कहा गया था कि 15 अक्तूबर के बाद ही इन रियायतों का उपयोग किया जा सकेगा। गुरुवार से इनमें मिलेगी छूट 1. उच्च शिक्षा संस्थानों में विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा वर्ग के शोधार्थियों और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं में जाने की…
-
पिथौरागढ़ में गुलदार ने महिला को बनाया अपना शिकार
पिथौरागढ़ में गुलदार ने 40 वर्षीय बसंती देवी को बनाया अपना शिकार , घास काटते समय महिला को घसीट कर ले गया था गुलदार ,महिला का शव हुआ बरामद , पिथौरागढ़ से 4 किमी दूर चंडाक रोड पर घटी बड़ी घटना , एक बार फिर दहशत का माहौल , इससे पहले 2 लोगों को मौत के घाट उतार चुका है गुलदार ।
-
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से राज्य के लिए दो जनशताब्दी ट्रेनों की मांग की
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से राज्य के लिए आवश्यक दो जनशताब्दी ट्रेनों की मांग की है। बलूनी ने कोटद्वार से दिल्ली और टनकपुर से दिल्ली दो जनशताब्दी सुविधा युक्त यात्री ट्रेनों की मांग करके रेल मंत्री से आग्रह किया है कि इन मार्गों के यात्रियों की बहुत पुरानी मांग है। इन दो ट्रेनों के संचालन से यहां के स्थानीय निवासियों और व्यापारियों के लिए दिल्ली यात्रा अत्यधिक सुगम हो जाएगी। बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में उत्तराखंड में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। केंद्रीय योजनाओं का…
-
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कैम्प कार्यालय मे की समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कैम्प कार्यालय मे विधुत विभाग के कार्यो की समीक्षा की। उन्होने कहा कि जनपद के ग्रामीण एवं शहरीय क्षेत्रों में निर्वाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे इसकी व्यवस्थायें सुनिश्चित की जांए। श्री बंसल ने कहा त्यौहारों का सीजन प्रारम्भ होने जा रहा है। इसमे विद्युत की मांग बढेगी, सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत लाइनों, ट्रान्सफार्मरों को ठीक कर लिया जाए, साथ ही विद्युत के कारण होने वाली दुर्धटनाओ को रोकने के लिए सार्थक प्रयास किये जांए। विद्युत सम्बन्धी शिकायतो ंका तत्परता से निस्तारण भी किया जाए। जनपद मे सोलर एवं पिरूल से विद्युत उत्पादन हेतु सिंगल विण्डो सिस्टम के तहत 25 उद्यमियों द्वारा प्रार्थना पत्र…
-
मूलभूत सुविधाओ से वंचित कालाढूंगी विधानसभा का ये गाँव
उत्तराखंड राज्य को गठन हुए 20 साल पूरे होने को हैं, लेकिन इतने वषो के बाद भी प्रदेश वासियों के बीच यह सवाल अभी भी बरकरार है कि जिन सपनों को लेकर उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था, क्या प्रदेश उन नीतियों पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन शायद हकीकत इससे बहुत परे है, क्योंकि राज्य के विकास के तमाम दावों के बावजूद भी आज कुछ ऐसी तस्वीरों से सामने आ रही है जहां लोग आज भी सड़क , शिक्षा , पानी , बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं के लिये लड़ रहे हैं, या यूं कहें की मूलभूत समस्याओं से निपटने के लिए सरकार के सामने गुहार लगा रहे हैं लेकिन…