-
घण्टियों का कारोबार प्रभावित
उत्तराखण्ड में देवी देवताओं को घँटीँ चढ़ाने का रिवाज सदियों पुराना है , जिसे लोग आज भी निभाते हुए आ रहे हैं, इसी रिवाज़ के चलते कुमाऊ में घण्टियों का कारोबार प्रतिवर्ष 10 से 12 करोड़ के पार चला जाता है , लेकिन कोरोना काल मे घण्टियों का कारोबार बिल्कुल शून्य हो गया, उम्मीद की जा रही है की नवरात्र में घण्टियों का कारोबार एक बार फिर से परवान चढ़ेगा । देव भूमि उत्तराखण्ड यानी देवताओं की भूमि, यहाँ के मंदिरों में 11वी शताब्दी में चंद राजाओ के दौर से ही घँटी चढ़ाई जाती रही हैं, कुमाऊ में प्रसिद्ध चितई गोलू मन्दिर, घोड़ाखाल मन्दिर, नैना देवी , लक्ष्मी माता मंदिर,…
-
टिहरी – मारा गया आदमखोर
टिहरी : टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक के गांवों में आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने बीती रात ढेर कर दिया। मंगलवार शाम को आदमखोर गुलदार ने कसमोली गांव में प्रताप सिंह रमोला के 7 मासूम रौनक को घर के आंगन से उठाकर ले गया था। 11 अक्टूबर को गुलदार ने 7 साल की स्मृति को भी अपना निवाला बना लिया था। मंगलवार को घटना बच्चे को निवाला बनाने के तीन घंटे बाद गुलदार रात करीब साढ़े 8 बजे दोबारा गांव में वापस आया। इसी दौरान तो वन विभाग के शूटर जॉय हुकिल ने नरभक्षी गुलदार को मौत के घाट उतार दिया। वन रेंज अधिकारी विवेक जोशी ने…
-
उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला – इस दिन से शुरू होंगी कक्षाएं
1 नवम्बर से उत्तराखंड में पहले चरण में स्कूल खुलेंगे। पहले चरण में केवल 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए स्कूल खोले जाने का फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड कि सरकार ने अभिभावकों और शिक्षकों से स्कूल खोले जाने को लेकर राय पूछी थी, जिसमें अधिकतर अभिभावकों और शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए स्कूल खोले जाने पर सहमति दी थी, जिसके बाद उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए स्कूल खोलने का फैसला कर दिया है। बाकी कक्षाओं के लिए कैबिनेट में अभी कोई फैसला नहीं लिया
-
महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना याचिका
उत्तराखंड हाइकोर्ट के आदेश के बाद भी सुविधाओं का बकाया जमा नहीं करने पर पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की गई है। जिस पर हाईकोर्ट में कल सुनवाई हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट सुविधाओं के बकाया मामले में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के खिलाफ जारी अवमानना के नोटिस पर रोक लगा चुका है जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक बिजली, पानी का बकाया करीब 11 लाख जमा कर चुके हैं। रूरल लिटिगेशन एंड एंटाइटेलमेंट केंद्र (रूलक) की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्रियों से आवास व अन्य सुविधाओं का…
-
सरकार का फैसला – अब नहीं कटेगी सैलरी
उत्तराखंड कैबिनेट ने अब कोरोना कोष के लिए कर्मचारियों की तनख्वाह काटने का फैसला वापस ले लिया है प्रदेश में कोविड-19 के चलते राज्य सरकार कर्मचारियों की 1 दिन की सैलरी काट रही थी लेकिन अब त्योहार को देखते हुए राज्य कर्मचारियों की तनख्वाह में कटौती के फैसले को वापस ले लिया गया है। यानी त्योहार से पहले कर्मचारियों को वेतन में कटौती न करने का तोहफा सरकार ने दिया है। आपको बता दें कि प्रदेश में राज्य कर्मचारी लंबे समय से कोविड-19 के लिए 1 दिन की तनख्वाह ना काटे जाने की मांग कर रहे थे और अब उनकी मांग को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है। लेकिन प्रदेश…