-
पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर ठगी , दो शातिर गिरफ्तार
काशीपुर का कुंडा थाना क्षेत्र में बीते दिनों पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 30 लाख से अधिक की साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है ,जबकि मामले का मास्टरमाइंड समेत आधा दर्जन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। ठगों का यह गिरोह बिहार के नवादा से संचालित हो रहा था। गौरतलब है की 18 सितंबर 2020 को सरवरखेडा निवासी शशांक अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर दी थी कि मुकेश नामक एक व्यक्ति ने उन्हें फोन पर बताया कि आपका पेट्रोल पंप स्वीकृत हो गया है। उसने स्वयं को इंडियन आयल कार्पोरेशन का एक्जीक्यूटिव अधिकारी बताया। मुकेश ने शशांक से अपनी जमीन…
-
केदारनाथ मंदिर के अंदर दर्शन की श्रद्धालुओं को मिली अनुमति
वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण सुना पड़ा बाबा केदारनाथ का धाम एक बार फिर भक्तिमय बन गया है , देवस्थानम बोर्ड ने उत्तराखंड से बाहरी लोगों को जैसे ही यात्रा की अनुमति दी वैसे ही भक्क्तो की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, साथ ही अब केदारनाथ मंदिर के अंदर सभा मंडप तक जाने की अनुमति भी श्रद्धालुओं को मिल गई है। विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम एक बार फिर भोले के जयकारो से गुंजायमान है, वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण बाबा का धाम इस वर्ष यात्रा खुलने से पहले ही सूना पड़ा था लेकिन देवस्थानम बोर्ड द्वारा हाल ही में उत्तराखंड राज्य के बाहर से आने वाले सभी सभी…
-
प्लाज्मा डोनर्स सम्मानित
कोविड-19 महामारी दौर में कोरोना से जंग जीत कर स्वेच्छा से प्लाज्मा दान देकर, कोरोना से गम्भीर संक्रमित मरीजों के उपचार में अहम भूमिका निभाने वाले प्लाज्मा डोनर्स को आज नैनीताल जिलाधिकारी सविन बंसल ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने प्लाज्मा डोनर विक्की पाठक, प्रेम थापा, अशोक दानू, कुबेर नेगी, हरीश तिवारी, दीपक गुप्ता व अमित जोशी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मनित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा अपने जनपद भम्रण के दौरान प्लाज्मा डोनर्स को सम्मानित किया था। सुशीला तिवारी अस्पताल से उपचार के बाद कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए लोगों कि सूचना गुगल जीआईएस स्प्रेडशीट पर किया जा रहा है तथा प्लाज्मा डोनेशन हेतु स्वघोषित सहमित पत्र भी लिया…
-
नैनीताल जिले में बना देश का सबसे बड़ा मॉस गार्डन
उत्तराखंड का नैनीताल जिला देश का पहला ऐसा इलाका बनने जा रहा है जहां सबसे बड़ा मॉस (काई ) गार्डन बनाया गया है, यह उत्तराखंड वन अनुसंधान केंद्र के लिये बहुत बड़ी उपलब्धि है, एक जानकारी के मुताबिक पूरे विश्व मे मॉस की करीब 26000 प्रजातियां पायी जाती हैं, लेकिन नैनीताल जिले के खुर्पाताल में 10 हेक्टेयर ज़मीन में बनाये गए इस मॉस गार्डन में 50 से अधिक स्थानीय प्रजातियों को संरक्षित करने का काम किया जा रहा है, जैसे ही यह गार्डन पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा यहां शोधार्थी अपना शोध भी पूरा कर सकेंगे, वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी के निदेशक संजीव चतुर्वेदी के मार्ग दर्शन एवं हल्द्वानी…
-
महिला के आपरेशन में साढ़े पाँच किलो का ट्यूमर निकाला
नैनीताल: जिला अस्पताल बीडी पांडे में डॉक्टरों ने बढ़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने रामगढ़ निवासी एक महिला के पेट से साढ़े पांच किलो का ट्यूमर निकाला। जिसके बाद ट्यूमर को हायर सेंटर जांच के लिए भेज दिया गया है। बता दें महिला कुंती देवी (45) सतबूंगा रामगढ़ की मूल निवासी है। वह पिछले एक साल से पेट के दर्द से परेशान थी। कुंती के पति शेर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी कुंती को हल्द्वानी निजी अस्पताल में दिखा चुके थे। लेकिन आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होने के चलते वह वहां इलाज नहीं करा पाए।जिसके बाद वह बीते हफ्ते अपनी पत्नी को…