खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    नैनीताल- कोविड की छूट से निराश होटल व्यवसायियों के चेहरे पर आई रौनक

    नैनीताल- कोरोना महामारी की नियमावली में अब पर्यटकों और व्यवसाइयों के लिए नियम सरल होने के बाद उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों में पांच माह सेे बंद होटल खुलने लगे हैं । होटल स्वामियों ने इसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली हैं । उत्तर भारत के हिल स्टेशनों में ग्रीष्मकाल के दौरान देश दुनिया से पर्यटक घूमने आते हैं । इस वर्ष ग्रीष्मकाल शुरू होते ही कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने लॉक डाउन लगा दिया, जो अब से कुछ दिन पहले तक चला । राज्य सरकार के पर्यटकों को आने की अनुमति देने के बाद यहां के होटल दोबारा खुलने के लिए तैयार होने लगे ।…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    स्वदेशी अपनाकर ही देश आत्मनिर्भर हो सकता है : गांधी व शास्त्री जयंती पर परिचर्चा

    सरस्वती शिशु मंदिर भीमताल में गांधी व शास्त्री जयंती पर वर्तमान परिपेक्ष्य में स्वेदशी वस्तुओं की उपयोगिता पर परिचर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने स्वेदशी अपनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी को अपनाकर व बढ़ावा देकर ही आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रबंधक बच्ची सिंह बिष्ट ने स्वदेशी के महत्व को विस्तार से बताया। वक्ता किरन व सुशीला जी ने स्वदेशी आंदोलन पर विचार रखे। मोहन बिष्ट ने स्वदेशी वस्तुओं की उपयोगिता पर बात रखी। विद्या भारती की जिले की आईटी प्रमुख हेमा जी ने नई…

  • उत्तराखंड

    उमा भारती ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी से मीडिया और राजनेताओं को हाथरस जाने की अनुमति देने की प्रार्थना की

    पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने ट्वीट कर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मीडिया और राजनेताओं को हाथरस जाने की अनुमति देने की प्रार्थना की है , उमा भारती ने कहा कि मैं अभी कोरोना संक्रमण के चलते ऋषिकेश एम्स में भर्ती हूं , जैसे ही मैं ठीक हों जाऊंगी मैं पीड़ित परिवार से जाकर जरूर मिलूंगी , हमने राम मंदिर के लिए काफी संघर्ष किया है , आप की छवि पूरे देश में काफी अच्छी है लेकिन जिस तरह मीडिया को और राजनेताओं को पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है इससे एसआईटी जांच पर काफी असर पड़ेगा , यदि…

  • उत्तराखंड

    राज्य आंदोलन कारियों को मुख्यमंत्री ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

    मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए , 1 अक्टूबर 1994 को रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर में उत्तराखण्ड राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया था , जिसमें कई लोग शहीद हुए थे , राज्य निर्माण के लिए बलिदान देने वाले आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आन्दोलनकारियों ने जो सपने उत्तराखण्ड राज्य के लिए देखे थे सरकार उसी दिशा में कार्य कर रही है। राज्य आन्दोलनकारियों के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।  

  • उत्तराखंड

    देहरादून- CM रावत ने रखा 100 दिन का टारगेट, -लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

    देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की हर जिलाधिकारी के पास शाम को यह सूचना होनी चाहिए कि उनके जिले में उस दिन कितने घरों को पानी का कनेक्शन दिया गया। इस सूचना से जिलाधिकारी, शासन को भी नियमित रूप से अवगत कराएं। रोजाना के टार्गेट तय कर मिशन मोड में काम किया जाए। मुख्यमंत्री सीएम आवास में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन की समीक्षा कर रहे थे। जल जीवन मिशन के लिए पूरे कमिटमेंट…

error: Content is protected !!