खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उधम सिंह नगर

    मुख्यमंत्री काशीपुर अग्निकाण्ड स्थल पर पहुंचे

    काशीपुर 01 अक्टूबर,2020- प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज पुरानी सब्जी मंडी काशीपुर में हुए अग्निकाण्ड स्थल पर पहुंचे, मा0 मुख्यमंत्री ने अग्निकाण्ड से वीरान हुए बाजार में पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना करते हुए पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। मा० मुख्यमंत्री ने घटना स्थल पर ही कुमाऊँ कमिश्नर की अध्यक्षता में जाँच समिति गठित करने की घोषणा की, ताकि आगजनी के मुख्य कारण का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। जो दुकानदार इस अग्निकाण्ड से प्रभावित हुए हैं उनकी सहायता हेतु मा0 मुख्यमंत्री ने मौके पर ही जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरु को आगजनी से हुई क्षति का आंकलन कर जल्द से…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    मुख्यमंत्री द्वारा कार्बेट परिचय केंद्र, नेचर शॉप, कैंटीन का लोकार्पण

    सूबे के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार गुरुवार को धनगढ़ी गेट पहुंचकर लगभग एक करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक तकनीकि से युक्त कार्बेट परिचय केंद्र, नेचर शॉप, कैंटीन का लोकार्पण किया। श्री रावत ने कार्बेट टाइगर रिजर्व की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के स्मारक पर दीप जलाकर व पुष्प चक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर श्री रावत ने कहा कि कार्बेट परिचय केंद्र के खुलने से पर्यावरण एवं वन्य जीव प्रेमियों को कार्बेट पार्क की जैव विविधता को जानने एवं समझने में बहुत ज्यादा आसानी होगी। श्री रावत ने कहा कि यह केंद्र वन एवं वन्य…

  • उत्तराखंड,  शिक्षा

    अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊ मंडल एवं अपर राज्य परियोजना निदेशक देहरादून उत्तराखंड मुकुल कुमार सती के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    माध्यमिक शिक्षा बिभाग में अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊ मंडल एवं अपर राज्य परियोजना निदेशक देहरादून उत्तराखंड मुकुल कुमार सती के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है , सती ने हल्द्वानी के एचएन इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान तथा रसायन विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में नौकरी करते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय अल्मोड़ा परिसर में B.Ed संस्थागत छात्र के रूप में पढ़ाई की , जो सम्भव नही , कुमाऊं विश्वविद्यालय अल्मोड़ा परिसर शिक्षा संकाय बिभागाध्यक्ष की तहरीर के बाद अल्मोड़ा कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है , अल्मोड़ा बीएड कॉलेज से मुकुल कुमार सती की बीएड पाठ्यक्रम की उपस्थिति पंजिका कॉलेज से नदारद है ।

  • चम्पावत

    सीएम लोहाघाट पहुंचे, भाजपा के वरिष्ठ नेता पुनेठा के घर जाकर परिजनों को दी सांत्वना

    प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुरुवार को लोहाघाट पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक स्व.किशन चंद्र पुनेठा के फौर्ती स्थित आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम ने शोकाकुल परिवार को इस दुखः की घड़ी में ढाढस बधाते हुए स्व.श्री पुनेठा जी की आत्मा की चिर शांति की ईश्वर से प्रार्थना की। स्व. पुनेठा दो बार पिथौरागढ़ से विधायक के साथ ही हिल्ट्रान के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) रहे। पहाड़ में जनसंघ के जमाने से भाजपा की जड़ मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा था। सीएम इस योगदान को देखते हुए उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इस मौके पर विधायक चम्पावत कैलाश…

  • उत्तराखंड

    मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे का सांकेतिक विरोध

    कांग्रेस ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम का करते हुए प्रदेश की जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया के नेतृत्व में डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में सांकेतिक प्रदर्शन किया। बल्यूटिया ने कहा कि डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में बने जिस प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का लोकार्पण 15 नवंबर 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा किया जा चुका है, आज उसी का मुख्यमंत्री ने पुनः लोकार्पण कर दिया। जबकि पूर्व में स्थापित शिलापट जिसमें लोकार्पण की तारीख़ दी गयी है वह आज भी वहीं पर है। इसलिए हम आज किसी…

error: Content is protected !!