-
हल्द्वानी से दिल्ली: 8 बजे निकलेगी पहली बस
हल्द्वानी: आम लोगों का पिछले 6 महीने का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है । कल बुधवार से हल्द्वानी से दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू होगा। परिवहन निगम की ओर से इसकी पूरी तैयारी हो गई है। कोरोना वायरस हेतु बनाए गए सभी नियमों का पालन होगा। हल्द्वानी से दिल्ली के लिए 10 बसै चलेंगी जिसमें पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी पहुंचने वाली बसें भी शामिल हैं। दिन की पहली बस सुबह 8 बजे रवाना होगी। फिलहाल बुधवार को दिल्ली के लिए ही सेवा मिलेगी, धीरे-धीरे अन्य राज्यों के लिए भी बस सेवाओं को शुरू किया जाएगा। तय टाइम टेबल के अनुसार अभी दिल्ली के लिए केवल साधारण…
-
उत्तराखंड को मोदी जी का तोहफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महत्वाकांक्षी परियोजना नमामि गंगे के तहत उत्तराखंड में बने आठ एसटीपी का आज वर्चुअल लोकार्पण किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने उत्तराखंड की धरा को नमन किया है। पीएम मोदी ने कहा कि गंगा हमारी आस्था और वैभव का प्रतीक है। गंगा की अविरलता जरूरी है। गंगा की सफाई में कई अभियान चले। आज मोक्षदायनी गंगा को निर्मल करने वाले छह बड़े प्रोजेक्ट का लोकापर्ण किया गया है। हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने का बहुत बड़ा अभियान है। इससे पहले जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी बात रखी। बाद में नमामि गंगे की ओर से तैयार की गई शॉर्ट फिल्म दिखाई गई।…
-
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया का मुख्यमंत्री पर राजनीतिक द्वेष भावना और क्षेत्रवाद का आरोप
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर राजनीतिक द्वेष भावना और क्षेत्रवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में स्वीकृत आईएसबीटी के बनने से न केवल हल्द्वानी बल्कि पूरे कुमाऊं की जनता को इसका लाभ मिलना था। हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्र के विकास को मद्देनज़र रखते हुए कांग्रेस ने गौलापार में आईएसबीटी बनाने की शुरुआत की थी। भाजपा ने सत्ता में आते ही सबसे पहले आईएसबीटी का काम रोक दिया। जिस आईएसबीटी को बनाने में अभी तक 2.15 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं और ढाई हजार से अधिक पेड़ों की बलि चढ़ाई गई ।आज उसी ड्रीम प्रोजेक्ट को भाजपा सरकार ने…
-
हल्द्वानी- कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए तीन प्राइवेट अस्पतालों को मिली स्वीकृति
हल्द्वानी – जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासो से शासन ने नैनीताल जनपद के हल्द्वानी स्थित चिकित्सालयों कृष्णा हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, सेंट्रर हाॅस्पिटल, व बृजलाल हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर को कोविड-19 मरीजों के उपचार हेतु चिन्हित करते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड शासन ने हल्द्वानी के कृष्णा हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, सेंट्रर हाॅस्पिटल, व बृजलाल हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर को समर्पित कोविड स्वास्थ्य केन्द्र (डीसीएचसी) कैटेगरी में शर्तों के साथ चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चिन्हित तीनो चिकित्सालयों में कोविड-19 के रोगियों के उपचार की सूचनाओं को covid19.nhp.gov.in पोर्टल एवं कोविड फैसिलिटी एप पर अपलोड करने…
-
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को लिखा पत्र
ऋषिकेश एम्स में कोरोना संक्रमण से जूझ रही पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को पत्र लिखा है । पत्र में उन्होंने लिखा की 30 सितंबर को राम मंदिर मामले में फैसला सुनाया जाएगा। फैसले के दौरान सीबीआई की विशेष अदालत में उपस्थित होना था , लेकिन स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण वो उपस्थित नही हो पायेगी , माननीय न्यायालय द्वारा जो भी सजा मुझे दी जाएगी वह मैं भुगतने के लिए तैयार हूं। राम मंदिर के लिए मुझे जो भी सजा मिलेगी वह सजा भुगतने के लिए भी तैयार हूं ।लेकिन मैं जमानत नहीं करवाऊंगी।जब पार्टी ने मुझे निकाल दिया था ,…