-
प्रधानमंत्री कल उत्तराखण्ड को देंगे कई योजनाओं की सौगात…
उत्तराखण्ड को कल कई योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे , हरिद्वार के जगजीतपुर में 68 एमएलडी के सीवर शोधन संयंत्र, सराय में 18 एमएलडी सीवर शोधन संयंत्र के साथ ऋषिकेश में भी कई योजनाएं शामिल हैं , हरिद्वार में सीवेज शोधन क्षमता 63 एमएलडी से बढ़कर अब 143 एमएलडी हो जाएगी । कुम्भ जैसे बड़े स्नान पर्वों पर भी गंगा अब सीवरेज की वजह से प्रदूषित नही होगी, कल कार्यक्रम में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी ऑनलाइन जुड़ेंगे, कल 11 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम…
-
उत्तराखंड में होगी फिल्म की शूटिंग
धीरे धीरे ही सही प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर उत्तराखंड फ़िल्म निर्माताओं को दिनों-दिन अपनी ओर खींच रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में बड़े पर्दे की फ़िल्म कुतुबमीनार की शूटिंग भी उत्तराखंड की हसीं वादिओं के बीच होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने आवास पर रविवार को इंडियन सिनेफिले, फिल्म एवं मेन स्ट्रीम प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘कुतुब मीनार’ का मुहूर्त शॉट दिया। उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि तीन दिन के अंदर सरल और प्रोत्साहन करने वाली फिल्म नीति घोषित कर दी जाएगी। इस फिल्म के निर्देशक राज आशू, निर्माता पंचम सिंह, निर्मला सिंह एवं मनोज वोहरा तथा प्रमुख कलाकार संजय मिश्रा, करनवीर बोहरा…
-
उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश व राजस्थान अंतरराज्यी बस सेवाएं शुरू होने की उम्मीद
उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के साथ बस सेवाएं शुरू करने का रास्ता खुलने की उम्मीद है। इन राज्यों में 100-100 बस सेवाएं शुरू करने के परिवहन विभाग के प्रस्ताव को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। बस सेवा में यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग कोरेाना प्रोटोकाल के अनुसार एसओपी तैयार कर रहा है। जल्द ही इसके आदेश जारी हो सकते हैं। रोडवेज के एमडी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि रोडवेज के स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सरकार से विधिवत आदेश और एसओसी जारी होते ही बस सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा। मालूम हो कि केंद्र सरकार पहले ही…
-
उच्च शिक्षा मंत्री की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है ,सोशल मीडिया पर उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि उनकी और उनके परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है एहतियात के तौर पर वह होम आइसोलेशन में हैं , दो तीन दिन में फिर से जनता के बीच उपस्थित हो जाएंगे , उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत उमा भारती के साथ जब केदारनाथ में थे तो इस बीच वो संक्रमित हो गए थे ,कोरोना संक्रमित होने के कारण वह विधानसभा सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे ।
-
पर्यटन व्यवसाइयों के आगे रोजी रोटी का संकट
कोरोना के चलते हुए लॉक डाउन के बाद जब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई तो सरकार ने पर्यटन ब्यबसाय में रियायत देने का फैसला लिया, जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी की उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियां बढेंगी लेकिन बाबजूद इसके पर्यटन ब्यबसाय रफ़्तार नही पकड़ पा रहा है, और उनके आगे आर्थिकी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है । उत्तराखंड में पर्यटन आर्थिकी का मजबूत जरिया है, देश विदेश से लोग यहां घूमने आते हैं, लेकिन कोरोना ने इस बार पर्यटन कारोबार को बिल्कुल चौपट कर दिया है , सरकार ने अब पर्यटन के लिहाज़ से गाइडलाइंस जारी की लेकिन पर्यटक कुमाऊँ की तरफ नही आ पा रहे…