-
हरिद्वार हर की पैड़ी पर जन्मदिन का केक काटना पड़ा भारी पुलिस ने काटा चालान
हरिद्वार हर की पैड़ी पर जन्मदिन का केक काटना कुछ लोगों को भारी पड़ गया जब पुलिस ने वहां पहुंचकर सभी युवकों को धर दबोचा , 4 दिन पूर्व भी हरियाणा से आए यात्रियों ने हरिद्वार के गंगा घाट पर अश्लील गाना चला कर डांस किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था , अब देर रात हर की पैड़ी पर केक काटकर जन्मदिन की मस्ती करते हुए युवकों का वीडियो यह साबित कर रहा है कि लोग हर की पैड़ी जैसे पवित्र स्थान पर हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं पुलिस जब इन लोगों को समझाने के लिए पहुंची तो यह पुलिस से भी उलझ गए…
-
सिक्किम सड़क हादसा– सैन्य सम्मान के साथ हुई दोनों आर्मी जवानों की अंत्येष्टि
रानीखेत के सरना गांव पहुंचा बृजेश रौतेला का पार्थिव शरीर , सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि , अंत्येष्टि में बीजेपी सांसद अजय टम्टा भी हुए शामिल । काशीपुर के गांव गोपीपुरा पहुंचा आर्मी जवान हिमांशु नेगी का पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि सिक्किम के गंगटोक में हादसे का शिकार हुआ था सेना का वाहन , 7 कुमाऊं रेजिमेंट के दो जवानों की हुई थी मौत ।
-
इधर नये मुख्यमंत्री की घोषणा उधर कॉंग्रेस की चुटकी , मुख्यमंत्री बनाने की फैक्ट्री है भाजपा
कॉंग्रेस ने ली चुटकी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री बनाने की फेक्टरी है जिसमें एक तरफ से विधायक डालो दूसरी तरफ से मुख्यमंत्री निकलता है। भाजपा ने चार साल में प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री देकर नया कीर्तिमान बनाया है मोदी जी के चेहरे में चुनाव लड़ने वाली प्रचण्ड बहुमत की भाजपा को मुख्यमंत्री के चेहरे का आकाल पड़ गया है। पूर्व के दोनो मुख्यमंत्रियों ने बड़े बड़े बयान दिए हैं। चाहे वो फटी जीन्स हो, चाहे कोरोना को एक प्राणी बताकर उसे जीने का अधिकार देना,या फिर भारत को अमरीका का गुलाम बताना। अब देखना है कि नए मुख्यमंत्री कौन से गेन्द फेकेंगे। जब प्रदेश…
-
चारधाम यात्रा पर सरकार को नैनीताल हाईकोर्ट से फटकार , चारों धामों से लाइव दर्शन की ब्यवस्था करे राज्य सरकार
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पहली जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू करने के उत्तराखंड कैबिनेट के निर्णय पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने चारधाम में पूजा अर्चना का लाइव टेलीकास्ट करने के निर्देश सरकार के दिए हैं। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली, सच्चिदानंद डबराल ,की कोविड काल में स्वास्थ्य अव्यवस्था तथा चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मुख्य सचिव ओमप्रकाश व अन्य अधिकारी कोर्ट में वर्चुअली पेश हुए। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की आधी अधूरी जानकारी को लेकर भी नाराजगी जताई है. यही नहीं, उतराखंड हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश…
-
चारधाम यात्रा पर नैनीताल हाईकोर्ट ने लगाई रोक
चार धाम यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर , नैनीताल हाईकोर्ट ने चार धाम यात्रा पर रोक लगाई , हाईकोर्ट ने कहा कि लोगों की धार्मिक भावना का ख्याल है , लेकिन लोगों की जान बचाना भी बहुत जरूरी है , चार धाम यात्रा के लिहाज से सरकार जिन इंतजामों का हवाला दे रही है वह नाकाफी हैं , लोगों की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए चारों धामों की पूजा अर्चना का लाइव प्रसारण किया जाए , मामले की अगली सुनवाई 7 जुलाई को होगी ।