खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    Covid-19 अपडेट -उत्तराखंड मे अब भी राहत नहीं

    17 सितंबर को उत्तराखंड में 1192 नए कोरोना के मरीज आए जबकि 533 कोरोना के मरीज ठीक हुए  स्वास्थ्य विभाग के जारी हेल्थ बुलेटिन में 17 सितंबर को कोरोना से 13 मरीज की मौत हुई है अब तक प्रदेश में कोरोना से 460 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को उत्तराखंड के  देहरादून में 430 ,हरिद्वार 139,नैनीताल में 203 और उधम सिंह नगर में 117 कोरोना पॉजिटिव मामले आए उत्तराखंड में कोरोना मरीजो की संख्या 37139 हो गयी है  वहीं 24810 उत्तराखंड में लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है अभी भी 11714 कॉविड के एक्टिव केस है हालांकि प्रदेश में रिकवरी रेट 66.80 प्रतिशत हुआ है  

  • चमोली,  धर्म 

    पितृ विसर्जन पर बद्रीनाथ धाम मे पिंड दान

    उत्तराखंड के पवित्र धाम बद्रीनाथ मंदिर  मे आज पितृ विसर्जन के अवसर पर पहली बार  श्रद्धालुओं  की भीड़ उमड़ी, लगभग 400 श्रद्धालुओं  ने  भगवान बद्रीविशाल जी के दर्शन किए । करोना काल मे पहली बार  पुलिस ने श्रद्धालुओं को  सामाजिक दूरी का पालन करवाया वही पितृ विसर्जन के अवसर पर ब्रह्मकपाल पर भी भारी संख्या में पहुँच कर अपने पित्रो के नाम  पिंड दान तर्पण किया।  पित्र विसर्जन के दिन लगभग 200 श्रद्धालुओं ने अपने पित्रो के नाम का पिंड दान  व तर्पण किया । इस अवसर पर  बदरीनाथ मे  कुमाऊँ के पूर्व कमिश्नर राजीव रोतेला एवं सीजीएम चमोली सुधीर कुमार ने भी भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर ब्रह्मकपाल…

  • अल्मोड़ा 

    हर्षोल्लास के साथ मनाया गया खतडुआ

    कुमाऊं का प्रसिद्व त्यौहार खतड़ुवा धूमधाम से मनाया गया।उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी आजीविका का मुख्य स्रोत कृषि व पशुपालन ही है।उत्तराखंड में वर्तमान में भी पशुपालन व कृषि से सम्बंधित कई त्यौहार मनाए जाते हैं, जिनमें खतडुवा भी एक मुख्य त्यौहार है,जो कि सिर्फ कुमाऊँ मंडल में मनाया जाता है।मान्यताओं के अनुषार खतडुवा शब्द की उत्पत्ति खातड़ शब्द से हुई है,जिसका अर्थ है-रजाई या अन्य गर्म कपड़े।सितंबर के मध्य से पहाड़ो में धीरे-धीरे ठंडा शुरू हो जाता है,यही वक्त है जब पहाड़ के लोग गर्मियों के कपड़े निकालकर धूप में सूखाते हैं और पहनना शुरू करते हैं।इस तरह यह त्यौहार वर्षा ऋतु की समाप्ति के बाद शीत…

  • हरिद्वार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ऋषिकेश परमार्थ निकेतन मे कार्यक्रम

    ऋषिकेश परमार्थ निकेतन आश्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 70 वां जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने ऋषि कुमारों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना करते हुए हवन किया और रुद्राक्ष का पौधा लगाया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मां गंगा की आरती कर गरीबों में फल बांटे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई दी। आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्मदिन पर परमार्थ निकेतन आश्रम के स्वामी चिदानंद मुनि जी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी आयु की कामना करते हुए ऋषि कुमारों के साथ मिलकर हवन किया ।पूरे विधि…

  • चमोली

    विधायक के साथ कहासुनी – वीडियो वायरल

    चमोली- बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के साथ बुधवार को कुछ युवकों का विवाद हो गया। स्थानीय युवक अपने गांव में खेल किट नहीं देने पर नाराजगी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया। काफी बहस के बाद कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं और युवकों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इन दिनों विधायक महेंद्र भट्ट , भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा सप्ताह के तहत गांव-गांव में जाकर कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को विधायक फरस्वाण फाट क्षेत्र के गांवों में कार्यक्रम कर लौट रहे थे। विधायक हरमनी गांव के…

error: Content is protected !!