-
पानी टँकी पर चढ़ा अनशनकारी मधुमखियों ने खदेड़ा
कोरोना काल के चलते पूरी दुनिया मे स्कूल कालेज बंद है लेकिन स्कूल ऑनलाइन चल रहे है निजी स्कूलों की फीस माफ करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पार्षद सरकार से नाखुश होकर हल्द्वानी जल संस्थान परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया. जिसके बाद अफरा तफरी मच गई, पार्षद को पानी की टंकी से नीचे उतारने गए लोगों और पुलिस पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया. मधुमक्खियों के हमले के बाद पूरे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई, जैसे तैसे पार्षद को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से नीचे लाया गया लेकिन कड़ी मशक्कत के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों को जमकर घायल कर दिया,…
-
Engineers Day 2020: इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना -ताजमहल
लगभग 372 वर्ष पहले बनकर तैयार हुआ दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है। अभियंता दिवस पर ताजमहल के आर्किटेक्ट और इंजीनियरिंग की तुलना बेमानी है। निर्माण के 372 वर्षों में ताजमहल ने भूकंप और बाढ़ का कहर झेला है, लेकिन उनसे बेअसर रहा। देश के जाने माने नींव विशेषज्ञ प्रोफेसर एस. सी. हांडा के मुताबिक ताजमहल जैसी दुनिया में कोई इमारत नहीं। ताज की नींव भूकंप के झटके झेलने लायक है। इंजीनियरों के मुताबिक ताज सदियों तक बना रहेगा। आईआईटी रुड़की के रिटायर्ड प्रोफेसर एवं नींव विशेषज्ञ डॉ. एससी हांडा के अनुसार ताजमहल की दीवारें ककैया ईंटों की हैं और चूना पत्थर से जुड़ी हैं। चूना…
-
उबड़ खाबड़ रास्ते से 17 किलोमीटर पैदल चले जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल
उत्तराखंड के टिहरी जिले के डीएम मंगेश घिल्डियाल पहाड़ी रास्तों पर 17 किमी की पैदल दूरी चल कर सीमांत गांव गंगी पहुंचे। गांव पैदल पहुंचने की बात सुनकर ग्रामीण उन्हें देखकर आश्चर्य से देखे रह गए। इस दौरान गांव पहुंचकर उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने आपदा से क्षतिग्रस्त हुए रास्तों, पैदल पुलों और विद्यालय भवन का जल्द निर्माण करने की मांग उठाई। डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को तीन माह से यातायात के लिए बंद पड़ी घुत्तू-रीह-गंगी सड़क जल्द खोलने के निर्देश दिए। जैसा कि ज्ञात है भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गंगी गांव में बीते 10 अगस्त को बारिश से भारी नुकसान हुआ था। गांव…
-
कैसे होगा विधानसभा सत्र ? इंद्रा ने उठाया सवाल
उत्तराखंड में विधानसभा सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा की अभी यह तय नहीं है कि विधानसभा सत्र कैसे होगा , 20 सितंबर को जब कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी तब यह स्पष्ट हो पायेगा , विधानसभा सत्र वर्चुअल चलाया जाएगा या फिर सीधे होगा यह भी एक सवाल है , लेकिन सत्र कैसे भी चले विपक्ष कोरोना महामारी में सरकार की व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई और कर्मचारियों के वेतन समेत तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगा , और सड़क से लेकर सदन तक प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध होगा। इंदिरा हृदयेश ने कहा की विपक्ष जनहित के मुद्दों को सड़क में भी उठा…
-
कोरोना के साये में कुमाऊं विश्व विद्यालय की परीक्षाएं सुरू
कुमाऊँ के सबसे ज्यादा छात्र संख्या वाले एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के भारी विरोध के बावजूद आज से परीक्षाएं शुरू हो गई है। मास्क, सेनीटाइजर और ग्लव्स लेकर छात्र-छात्राएं दूरदराज से परीक्षाएं देने आ रही हैं। छात्रों का कहना है कि इस बार परीक्षा देने में उन्हें बेहद परेशानी हुई है क्योंकि दूरदराज से छात्रों को आने जाने से लेकर कोविड-19 के नियमों के तहत परेशानी का सामना करना पड़ा है लेकिन परीक्षा के लिए ऑनलाइन एजुकेशन से उस तरह की तैयारी नहीं हो पाई जिस तरह हर साल हो पाती थी। गौरतलब है कि हल्द्वानी में छात्रसंघ के नेता लंबे समय से एमबीपीजी कॉलेज में कोविड-19 के मद्देनजर…