-
वन्यजीव तस्करी को रोकने के लिए फारेस्ट और पुलिस विभाग का ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू
मानसून सीजन को देखते हुए वन विभाग ने वन गश्ती दलों को अलर्ट कर दिया है, मिशन को नाम दिया गया है “ऑपरेशन मानसून” जो 15 जून से शुरू हो चुका है, रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज में फॉरेस्ट औऱ पुलिस विभाग जंगल मे संयुक्त कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही हैं। वेस्टर्न सर्कल के 5 वन प्रभाग सँवेदनशील होने के वजह से यहाँ वन्य जीव तस्कर बड़े आपराधिक घटनाओ को अंजाम देने की कोशिश में जुटे रहते हैं, बरसात के दिनों में जंगलों में सड़कें टूटने, नदियों में पानी आने और झाड़ियां उगने से जंगल घना होने से गश्त करना काफी मुश्किल भरा हो रहा है, बारिश का मौसम तस्करो के लिए अनुकूल होने की…
-
ब्रेकिंग न्यूज — डॉक्टरों व स्वास्थकर्मियों पर हमला करने वालों को मिलेगी सख्त सजा
देशभर में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर हमलों को लेकर केंद्र सरकार सख्त हो गई है केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं , केंद्र सरकार ने कहा कि राज्य अपनी स्थिति के हिसाब से महामारी कानून 2020 में संशोधन कर सकते हैं इस प्रावधान में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने वाले के खिलाफ 5 साल की सजा और दो लाख का जुर्माना हो सकता है , कोरोना संक्रमण के बीच देशभर में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती देख केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है ।
-
शासन स्तर पर अधिकारियों में फेरबदल
उत्तराखंड शासन ने अधिकारियों के तबादले, 6 आईएएस समेत दो पीसीएस अधिकारियों के तबादले, आईएएस आशीष कुमार चौहान से हटा प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम का जिम्मा, आईएएस अभिषेक रोहिल्ला बने प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी बने प्रबंध निदेशक कुमाऊँ मंडल विकास निगम तथा उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार आईएएस वरुण चौधरी बने मुख्य विकास अधिकारी चमोली आईएएस संदीप तिवारी बने मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल आईएएस अंशुल सिंह से हटा डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर का चार्ज, पीसीएस ललित मोहन रयाल से हटा आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार पीसीएस हंसादत्त पांडे बने आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर,
-
इंद्रा का उत्तराधिकारी कौन ?
उत्तराखण्ड की कददावर नेता इंद्रा ह्रदयेश के असामयिक निधन से हल्द्वानी विधानसभा सीट खाली हो चुकी है ऐसा लगता है मानो इस विधानसभा ने अपने संरक्षक को खो दिया है , अब सबसे बड़ा सवाल सभी के जहन में है कि आखिर कौन इंद्रा का उत्तराधिकारी होगा , इसी बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर से विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने एक बड़ा बयान देकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है , उन्होंने कहा की इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित पर अधूरे विकास कार्यो को पूरा करने का जिम्मा है, यही नही इससे पहले सुमित हृदयेश हल्द्वानी नगर निगम से मेयर का चुनाव भी लड़ चुके हैं तो यह…
-
प्री मानसून की बारिस में दर्जनों गांवों का संपर्क कटा, सरकार लापरवाह: विजय चन्द्र
गंगोलीहाट: पहाड़ो में भारी बारिश के चलते ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं, मूसलाधर बारिश के चलते कुलूर नदी में तेज जल प्रवाह से अस्थायी मोटर मार्ग बह गया है, आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गयी है, अस्थायी मार्ग के बह जाने से ग्राम पंचायत सारतोला, नैनी ख़िरमंडे,पिलखी, नैनी, गवासीकोट की जनता का सम्पर्क अल्मोड़ा, हल्द्वानी मुख्य मार्गो से दूर हो गया है क्योंकि यदि किसी आमजन को उपरोक्त गांवो से हल्द्वानी आना है तो उसको करीब 80 किलोमीटर ज्यादा का चक्कर काटकर हल्द्वानी या अल्मोड़ा पहुंचना होगा, ग्रामीणों की मांग है की जल्द से जल्द आवाजाही को शुरू कराया जाय क्योंकि मोटर मार्ग के बह जाने से आवश्यक सेवायें…