-
उत्तराखंड के लिये अपूर्णीय क्षति एवं एक युग का अंत – खजान पांडे
उत्तराखंड की राजनीति की पुरोधा कुशल प्रशासक संसदीय कार्यों की मर्मज्ञ डॉ इंदिरा ह्रदयेश जी के निधन का स्तब्ध करने वाला समाचार, उत्तराखंड के लिये अपूर्णीय क्षति एवं एक युग का अंत है,क्षेत्र के विकास के लिये सतत प्रयत्नशील रहने वाली इस महान नेता को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति व परिवार के लिए इस असह्य दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ।
-
इंदिरा हृदयेश के जाने से उत्तराखंड की राजनीति को गहरा झटका-अजय भट्ट
हल्द्वानी- नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष के निधन पर गहरा दुख: व्यक्त करते हुए, उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के जाने से उत्तराखंड की राजनीति को गहरा झटका लगा है लंबे समय से वह इंदिरा जी के साथ विधानसभा के सदन में रहे। अविभाजित उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक कई ऐसे मौके आए जब इंदिरा दीदी के साथ उन्हें काम करने का मौका मिला। राज्य के प्रति विकास की सोच और संसदीय कार्यों का ज्ञान उनसे हर कोई नया विधायक जनप्रतिनिधि सीखता था। सांसद अजय…
-
इंदिरा हृदयेश का हार्ट अटैक से निधन
उत्तराखंड सरकार में नेता प्रतिपक्ष और उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। आज सुबह उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कांग्रेस की कद्दावर नेता की मौत से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वह दिल्ली में कांग्रेस संगठन की बैठक में शामिल होने गईं थीं। जहां रविवार की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया। इंदिरा हृदयेश की निधन पर सूंपर्ण राजनीतिक जगत में शोक व्याप्त है।
-
हल्द्वानी – मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन प्लांट में गड़बड़ी की जांच
हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के नाम पर बड़ा गोलमाल सामने आया है ,सांसद अजय भट्ट के संज्ञान में मामले की शिकायत आने के बाद उन्होंने मामले की जांच जिलाधिकारी नैनीताल को दे दी है , और दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने और ब्लैक लिस्ट करने की बात कही है, सांसद अजय भट्ट को मिली शिकायत के मुताबिक ठेकेदार ने 65 लाख रुपये लेकर पुराना ऑक्सीजन प्लांट सुशीला तिवारी अस्पताल में लगा दिया, प्लांट में गड़बड़ी आने के बाद शिकायत सामने आई, सांसद अजय भट्ट ने इस ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया था..सुशीला तिवारी अस्पताल प्रबंधन अपने ऑक्सीजन प्लांट के…
-
कोरोना से बचाव के लिए पत्रकारों को बांटी गयी मल्टी विटामिन टेबलेट और मास्क
हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में कोरोना से बचाव के लिए फील्ड में काम कर रहे पत्रकारो को नगर निगम सभागार में कैल्शियम, मल्टीविटामिन टेबलेट और एन 95 मास्क वितरित किए गए। गुरूवार को नगर निगम सभागार में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में एवं महिला अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र की संचालिका अंकिता कांडपाल और उनके पति अमित जोशी के सहयोग से पत्रकारो को कैल्शियम, मल्टीविटामिन टेबलेट और एन 95 मास्क वितरित किए गए। इस दौरान उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सभी को जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर…