-
सेराघाट हादसा– सरकार से बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग
पिथौरागढ़ जिले के सेराघाट में सरयू नदी में नहाने गए बच्चों की डूबकर हुई दर्दनाक मौत के मामले में कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय चंद्र ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मृतक बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है , उन्होंने कहा कि असामयिक हुई इस मौत से गंगोलीहाट क्षेत्र के सभी लोग स्तब्ध और दुखी हैं , दुख की इस घड़ी में वो मृतक बच्चों के परिजनों के साथ हैं , कॉंग्रेस प्रदेश सचिव विजय चंद्र ने कहा कि सभी मृतक बच्चे गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और ऐसे समय पर यह घटना हुई है जब पूरा देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है…
-
यूपी भवन दिल्ली में पहुंचे योगी, फेरबदल की अटकलें तेज
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश भवन पहुंच चुके हैं। यहां वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इसी के साथ ही यूपी में फेरबदल की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सीएम योगी की इन बैठकों में आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी और रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही यूपी में संगठन और मंत्रिमंडल विस्तार पर बातचीत होने की संभावना है। छह महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी कैबिनेट में फेरबदल होगा और एमएलसी बने ए के शर्मा को कैबिनेट में कोई बड़ी…
-
अब वैक्सीन के मनमाने दाम नहीं वसूल सकेंगे निजी अस्पताल
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि 21 जून से देश के हर राज्य में 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 फीसदी हिस्सा भारत सरकार खुद ही खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी। देश की किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये व्यवस्था आने वाले दो सप्ताह में लागू की जाएगी। इन दो सप्ताह में केंद्र और राज्य की सरकारें मिलकर नई गाइडलाइंस के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लेंगी।प्रधानमंत्री ने कहा,…
-
पर्यटन कारोबारियों को आर्थिक सहायता दे राज्य सरकार — खजान गुड्डू
पहाड़ो में इस साल भी पर्यटन ब्यबसाय पटरी से उतर चुका है, इस समय पर्यटन को अपने चरम पर होना चाहिए था लेकिन कोविड के चलते पर्यटन कारोबार घाटे की तरफ़ जा चुका है,पर्यटन कारोबारियों के मुताबिक इस साल पर्यटन कारोबार से जुडी उम्मीद टूट गयी है तो सरकार को विपक्ष ने आड़े हाथों लेते हुए कहा है की सरकार कोविड गाइडलाइंस का सही रूप से पालन नही करवा पा रही है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चन्द्र गुड्डू के मुताबिक अप्रैल, मई और जून तीनो महीनों में पर्यटन का कारोबार अपने चरम पर रहता था लेकिन पहाड़ो में जैसे सब कुछ थम सा गया है..लेकिन ये वाला सीजन गया तो पर्यटन कारोबार के लिहाज से कुछ नही बचता, उम्मीद की जा रही…
-
सरकार से मांग–सीनियरिटी के आधार पर हो नर्सिंग भर्ती परीक्षा
कोरोना काल के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में काम कर रहे नर्सिंग स्टाफ ने सरकार से मांग की है कि जो नर्सिंग स्टाफ की 2600 पोस्ट पर लिखित भर्ती परीक्षा सरकार इसी महीने करवाने जा रही है वह भर्ती सीनियरिटी के आधार पर की जाए , जिससे पुराना स्टाफ भी परमानेंट नौकरी पा सके ,क्योंकि जो नर्सिंग स्टाफ पिछले 10 से 15 सालों से काम कर रहा है उनका वेतनमान मात्र 13 हजार के आसपास है जबकि जो लोग नई भर्ती हो रहे हैं उनका वेतन उनसे 5 गुना ज्यादा है, पिछले कई सालों से उपनल औऱ अन्य आउट सोर्स के माध्यम से काम कर रहे नर्सिंग स्टाफ का…