-
सुंदरलाल बहुगुणा का कोरोना संक्रमण से निधन
पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से एम्स ऋषिकेश में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन आज 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म 9 जनवरी 1927 को सिलयारा, उत्तराखंड में हुआ था सुंदरलाल बहुगुणा एक प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और चिपको आंदोलन के प्रमुख नेता थे।
-
कोविड कर्फ्यू : 21 मई को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी राशन,परचून की दुकानें
उत्तराखंड में सरकार ने 21 मई को राशन और परचून की दुकानें व जनरल स्टोर खोलने का समय अन्य दिनों की अपेक्षा 2 घंटे और बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव ने इसके आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार, राशन और परचून की दुकानें व जनरल स्टोर कोविड कर्फ्यू की अवधि में केवल एक दिन के लिए सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। अभी तक यह समय दो घंटा कम सुबह सात बजे से 10 बजे तक था। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने प्रदेशभर में कोविड कर्फ्यू 25 मई तक बढ़ा दिया है। इसके चलते दुकानें खोलने के समय को…
-
मूसलाधार बारिस और मलवा आने से कैंची धाम के पास हाइवे बंद
तेज मूसलाधार बारिश की वजह से प्रसिद्ध कैंची धाम के पास हल्द्वानी अल्मोड़ा हाईवे भारी मलुआ आने से बंद हो गया है ,सड़क बाधित होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लगी हुई है , प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कई दुकानों और होटलों के अंदर भी मलवा घुसने की खबर है दोपहर बाद अचानक हुई मूसलाधार बारिश की वजह से कैंची धाम के पास बहने वाले नाले में भारी मात्रा में पानी और मलबा आने से मंदिर परिसर में भी मलवा घुस गया इसके अलावा कई होटलों और घरों में भी मलवा घुसा है ,जिला आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंचकर हाईवे खोलने का काम कर रही है , जानकारी…
-
कोरोना ने मानवीय संवेदनाओं व सामाजिक तानाबाना को भी चूर चूर किया
वैश्विक महामारी कोरोना ने लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ कर रख दिया है। सुख दुःख के दौरान दिखने वाला सामाजिक ताना बाना व मानवीय संवेदनाओं को भी भी कोरोना ने चूर-चूर कर दिया है। इससे समाज का पूरा ताना-बाना बदल गया है। कोरोना संक्रमित की मौत होने पर शव को कंधा देने में परिजन भी डर रहे हैं। शव यात्रा मे जुटने वाली भीड़ गायब है लोग कोरोना पीड़ित परीवार को फोन तक करने मे डर रहे है स्थिति यहा तक है कि कोविड अस्पतालों के बाहर शवों को भाड़े पर कंधा देने के लिए मजदूर एकत्र होने लगे हैं। पीपीई किट पहनकर करीबी परिजनों के साथ…
-
पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा की हालत नाजुक
ऋषिकेश एम्स में भर्ती पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की हालत नाजुक बानी है है। सांस में तकलीफ और पैरो में सूजन के बाद डाक्टरों ने उन्हें कोविड आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। वहीं उनका ब्लड शूगर लेवल और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ है। एम्स के विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रख रही है। पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को बीते आठ मई को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। उन्हें बीते 15 दिनों से बुखार और खांसी की शिकायत थी। वह बीते 23 अप्रैल से अस्वस्थ चल रहे हैं। एम्स में कोविड जांच में वे पॉजिटिव मिले थे। पहले उनको आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया।…