खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा रहे खुद मुख्यमंत्री –कॉंग्रेस का आरोप

    कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने मुख्यमंत्री तीरथ रावत द्वारा हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज में कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का फीता काटने को एक राजनैतिक ढकोसला करार दिया। एक तरफ़ मुख्यमंत्री अपील करते हैं कि सावधानी बरतें तथा सामाजिक दूरी का पालन करें तथा मास्क पहनें। तथा दूसरी तरफ़ पूरी बारात लेकर कार्यक्रम में भीड इकट्ठा कर व समुचित दूरी का पालन ना कर कोरोना को निमन्त्रण दे रहे है। जहाँ एक तरफ़ लोगों की जान जा रही है लोग इलाज के लिए भटक रहे हैं ऐसे में अपनी कैबिनेट के मंत्रियों संग हेलीकाप्टर से सिर्फ़ उदघाटन के लिए आना व कार्यक्रम में साज सज्जा सरकारी धन का दुरुपयोग है जो महज़…

  • उत्तराखंड

    मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हल्द्वानी में किया वेक्सिनेशन सेंटर का उद्घाटन , DRDO निर्मित अस्पताल का भी निरीक्षण !

    प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिह रावत अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार हल्द्वानी पहुचे। जहां पर उन्होने 18 से 45 वर्ष के युवाओं को लगाये जा रहे एमबीपीजी कालेज में कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का फीता काटकर शुभारम्भ किया। सम्बोधित करते हुये सीएम ने युवाओं से कहा कि वे शतप्रतिशत कोविड वैक्सीन लगायें तथा औरों को भी कोविड बचाव वैक्सीनेशन आदि हेतु जागरूक करें। उन्होने कहा प्रदेश मे सभी को मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है। जिसमें 400 करोड से अधिक व्यय होगा, उन्होने कहा सरकार जनता के साथ खडी है सभी को स्वास्थ्य सुविधायें दी जायेंगी। उन्होने कहा कोविड से लडने के लिए सभी सुविधायें,उपकरण चिकित्सालयों मे उपलब्ध कराई जायेगे। रावत…

  • उत्तराखंड

    सावधान– कालाबाजारी करने वालों पर लगेगी रासुका ,कर्फ्यू में ढील पर नपेंगे थाना प्रभारी !

    उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी , डीजीपी ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू में लापरवाही या ढील कहीं भी बर्दाश्त नहीं होगी यदि कर्फ्यू में किसी तरह की ढिलाई की शिकायत कहीं से भी मिली तो संबंधित थाना क्षेत्र के प्रभारी को निलंबित कर दिया जाएगा , डीजीपी ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में अब तक लगभग ढाई लाख लोगों के खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने मास्क न पहनने की कार्यवाही अमल में लाई गई है ।

  • उत्तराखंड

    कोरोना इफेक्ट– लॉक डाउन के डर से अपने घरों को लौटने लगे प्रवासी मजदूर

    प्रवासी मजदूर साल भर पहले कोरोना महामारी की वजह से हुई परेशानी को अब तक नहीं भूले हैं जैसे ही कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा इन मजदूरों को भी वही डर सताने लगा है कि कहीं पिछले साल की तरह पैदल ही अपने घरों को न जाना पड़े इसी डर से अब बिहार और उत्तरप्रदेश से यहां काम की तलाश में निकले प्रवासी मजदूर अपने घरों की तरफ वापस होने लगे हैं , कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार कर्फ्यू की अवधि के साथ-साथ कोविड के नियमों को सख्ती से लागू कर रही है , ऐसे में मजदूरों को काम नही मिल पा रहा है जिसके बाद बिहार…

  • उत्तराखंड

    कोरोना का असर – चार धाम यात्रा स्थगित , तय समय पर खुलेंगे कपाट

    उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया है , मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि चारों धाम के कपाट तय समय पर खुलेंगे , सिर्फ तीर्थ पुरोहित ही पूजा अर्चना करेंगे ,आम लोग फिलहाल यात्रा नही कर पाएंगे ।

error: Content is protected !!