-
कॉग्रेस प्रदेश सचिव विजय चंद का दावा , सल्ट चुनाव में कॉंग्रेस की जीत निश्चित
सल्ट उपचुनाव में प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटियों में बंद हो गया है, हालांकि बीजेपी और कॉंग्रेस दोनों ही अपनी अपनी जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं लेकिन कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय चन्द्र पप्पू ने पूरे विश्वास से कहा की सल्ट में जो 40% से अधिक वोटिंग हुई है, जिससे यह साफ जाहिर होता है की जनता का रुझान विकास की तरफ है, यह कांग्रेस के लिये बहुत अच्छा संकेत है, सल्ट की जनता चाहती थी की उनके क्षेत्र में विकास हो , यही सोच कांग्रेस के लिहाज से वोट में तब्दील हो चुकी है, आने वाले 2 मई को कांग्रेस विजयी परचम लहरायेगी और यह जीत 2022…
-
आदेश जारी — प्रदेश में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्री कर्फ्यू लागू , अप्रैल माह के प्रत्येक रविवार को प्रदेश भर में रहेगा कोविड कर्फ्यू
उत्तराखंड शासन का कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आदेश उत्तराखंड सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य के सभी जिलों में रात 9:00 बजे से 5:00 बजे तक रात्री कर्फ्यू लागू किया जिला देहरादून के नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 18 अप्रैल एवं अप्रैल महीने में आने वाले प्रत्येक शनिवार और रविवार को साप्ताहिक कोविड- कर्फ्यू रहेगा, प्रदेश के अन्य जनपदों में अप्रैल महीने में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक कोविड-19 कर्फ्यू लागू रहेगा ।
-
कोरोना संक्रमण के चलते एलटी भर्ती परीक्षा स्थगित
25 अप्रैल को होने वाली एलटी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है , मुख्य सचिव ने इसका आदेश जारी कर दिया है आदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर परीक्षा स्थगित किए जाने की बात कही गई है उत्तराखंड सेवा अधिनस्थ चयन आयोग के सचिव ने भी इसकी पुष्टि की है ।
-
18 अप्रैल को होने वाली स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा स्थगित
18 अप्रैल को देहरादून और हल्द्वानी में होने वाली स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा को सरकार ने अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है , यह परीक्षा चिकित्सा विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में स्टाफ नर्स के पदों के लिए की जानी थी , जिसके लिए देहरादून और हल्द्वानी शहरों में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे भर्ती परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है ।
-
कोरोना का कहर – नैनीताल जिले में लगा रात्रि कर्फ्यू
कोविड की दूसरी लहर में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन द्वारा नई एसओपी जारी की गयी है, वह तत्काल प्रभाव से जिले में प्रभावी कर दी गयी है। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि शासन की नई गाइडलाइन के मुताबिक जनपद में रात्रि साढ़े दस बजे से सुबह पाॅच बजे तक रात्रि कफ्र्यू प्रभावी कर दिया गया है। इसके अलावा जिलेभर के सार्वजनिक वाहनों में अब अधिकतम पचास प्रतिशत सवारियाॅ हीं बैठायी जा सकेंगी। वहीं कोचिंग संस्थानों, स्वीमिंग पूल तथा स्पा केन्द्रों के संचालन पर रोक लगा दी गयी है। उन्होंने कहा कि जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सामाजिक दूरी तथा…