-
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पानी की हाहाकार
गर्मी का सीजन बढ़ते ही जल संस्थान के लिए दिन प्रतिदिन पेयजलापूर्ति करना मुश्किल होता जा रहा है, हल्द्वानी शहर की प्यास बुझाने वाली गौला नदी के जलस्तर में भारी गिरावट आ गयी है, इस बार मई में पानी को लेकर शहर में हाहाकार मच सकता है, अब गौला नदी में महज 70 क्यूसेक पानी ही रह गया है, पिछले 10 सालों में भी गौला नदी का जलस्तर कभी भी इतना नहीं गिरा, जबकि हल्द्वानी में रोजाना पीने के लिए 30 क्यूसेक और सिंचाई के लिए 47 क्यूसेक पानी की जरूरत होती है । हल्द्वानी में पेयजल की किल्लत तो हो रही है इसके अलावा नैनीताल जिले के पहाड़ी इलाकों…
-
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है कोरोना के चलते उनके सभी कार्यक्रम रद्द किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने ट्वीटर अकाउंट से अपनी पोस्ट में उन्हाेंने लिखा है कि ‘मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं।
-
कॉंग्रेस प्रदेश सचिव विजय चंद ने गंगोलीहाट विधानसभा से ठोकी ताल
कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री विजय चंद्र ने गंगोलीहाट विधानसभा के तमाम इलाकों का भ्रमण करने के बाद बेरीनाग में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा की गंगोलीहाट विधानसभा में कई ऐसी समस्याएं हैं जिनमें आज तक कोई विचार नहीं किया गया , मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल के लिए आम जनता बहुत परेशान है,उन्होंने कहा कि कई स्कूल तो ऐसे हैं जहां प्रिंसिपल नहीं है, प्रिंसिपल है तो टीचर नहीं है, टीचर है तो विषय नहीं है , यही हालात सड़क , स्वास्थ्य और पेयजल के भी हैं, महिलाओं के लिए पूरे विधानसभा के अंदर किसी महिला डॉक्टर की तैनाती नही है , गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के…
-
सल्ट विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां शुरू
सल्ट विधानसभा उपचुनाव के नामांकन सहित अन्य प्रक्रिया के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने आला अधिकारियों के साथ पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए हैं। डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षों, विद्यालय परिसर व आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण कर अलग-अलग कार्यों के लिए कक्षों का निर्धारण किया। उन्होंने तहसील परिसर और एसडीएम कार्यालय कक्षों का भी निरीक्षण किया। डीएम ने बताया पूरे जनपद में सल्ट उपचुनाव के तहत आचार संहिता लागू की गई है। चुनाव कार्यक्रम की तिथि के अनुसार नामांकन प्रक्रिया उपजिलामजिस्ट्रेट भिकियासैंण के न्यायालय में संपन्न होगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी सहित मतगणना जीआईसी भिकियासैंण में…
-
हल्द्वानी जेल में तैनात कर्मचारियों ने आईजी जेल को भेजा सामूहिक इस्तीफा
हल्द्वानी उप कारागार में तैनात जेल कर्मचारियों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, साथ ही उनको हटाने की मांग की है , आरोप है की मनोज आर्या द्वारा जेल में भ्रष्टाचार और उत्पीड़न किया जा रहा है, साथ ही जेल में बंदी बड़े-बड़े अपराधियों से उनकी साठगांठ भी है , जेल कर्मचारियों ने जेल के गेट पर विरोध जताते हुए जेल अधीक्षक मनोज आर्या के खिलाफ उनको तुरंत हटाने की मांग की है ,जेल कर्मचारियों का कहना है कि मनोज आर्या साजिश के तहत जेल कर्मचारियों का उत्पीड़न करने और उनको साजिश के तहत फंसाने का काम कर रहे हैं , जेल कर्मचारियों ने…