-
जनता के पैसों को विज्ञापनों में लुटाकर विदा हो गए त्रिवेंद्र – कॉंग्रेस
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया ने कहा कि भाजपा के चार साल बेमिसाल की खुल गई पोल। मुख्यमंत्री को देना पड़ा इस्तीफा चार साल के इम्तहान के परिणाम में मुख्यमंत्री हुए फेल , जनता की गाड़ी कमाई का दुरुपयोग कर सरकार की योजनाओं को यूनिपोल और विज्ञापनो में लुटाया जा रहा है। धरातल की सच्चाई में बेरोज़गारी, महँगाई, भ्रष्टाचार भाजपाकाल में खूब पनप रहा है। प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल बेकार रहे। यह बात आज खुद भाजपा ने ही साबित कर दी है। यदि…
-
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस्तीफा
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शाम करीब चार बजकर बीस मिनट पर राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मोर्य को इस्तीफा सौंप दिया। राजभवन में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम आवास में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने पार्टी का धन्यवाद जताया। कहा कि पार्टी ने चार साल प्रदेश की सेवा का मौका दिया, ये मेरा सौभाग्य है। यह भाजपा में ही यह संभव था कि साधारण से कार्यकर्ता को पार्टी ने इतना बड़ा सम्मान दिया, ये मैंने कभी सोचा तक न था। उन्होंने कहा कि पार्टी ने विचार किया और संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया कि मेरी जगह अब किसी और को ये मौका देना…
-
डिब्बा बंद उत्पादों से रहे सावधान , शैम्पू की बोतल के अंदर निकला सड़ा गला मेंढ़क
हल्द्वानी में हर्बल शैंपू की बोतल के अंदर मेंढक निकला , यदि आप भी आंख बंद कर ऐसे सामान की खरीदारी करते हैं तो सावधान हो जाइए , 23 फरवरी को श्री गांधी आश्रम खादी भवन सदर बाजार से हल्दुचौड की रहने वाली एक शिक्षिका ने खादी इंडिया का ब्राह्मी शत रीठा आयुर्वेदिक हेयर शैंपू की दो बोतल खरीदी , और उन्होंने उसे 2 बार इस्तेमाल भी कर लिया तीसरी बार इस्तेमाल करते समय जब उसमें से शैंपू नहीं निकला तो उन्होंने बोतल को पूरी तरह खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि उनके हाथ में शैम्पू के साथ मरा हुआ सड़ा गला मेढक निकल कर आया ।…
-
उत्तराखंड: सियासी सस्पेंस खत्म, रावत बने रहेंगे मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बीते दिनों से जारी ड्रामा के बाद सस्पेंस को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने फिलहाल खत्म कर दिया है। राज्य में न तो कोई नेतृत्व परिवर्तन होगा और न ही मंगलवार को विधायक दल की बैठक ही बुलाई जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने फिलहाल त्रिवेंद्र पर भरोसा कायम रखा है केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अचानक दिल्ली बुला कर प्रदेश की सियासी धड़कन बढ़ा दी थी। बाद में मीडिया के सामने मुन्ना सिंह चौहान ने सीएम के प्रति असंतोष संबंधी खबरों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि सीएम के खिलाफ कोई असंतोष नहीं है और मंगलवार को विधायक दल की बैठक भी नहीं बुलाई गई है।
-
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे दिल्ली -उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकले तेज
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के दिल्ली रवाना होने के साथ भाजपा के भीतर सन्नाटा पसरा हुआ है अभी अटकलों का दौर जारी है की मुख्यमंत्री रावत की कुर्सी रहेगी या जाएगी पार्टी के गलियारों में पर्यवेक्षक की रिपोर्ट पर केंद्रीय नेतृत्व के अगले कदम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इन चर्चाओं की बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली पहुंच गए है जबकि उन्हें आज गैरसैंण में एक कार्यक्रम में शिरकत करनी थी। दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कहा की मैं नहीं जानता कि मीडिया क्या कह रही है, लेकिन मैंने राष्ट्रीय पार्टी के नेतृत्व से मिलने का…