खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    लड़की के नाम से जाने जाएंगे उत्तराखण्ड के घर

    उत्तराखण्ड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया जहां घर की पहचान लड़की के नाम से होगी और वो नाम भी एपन कला से लिखा जाएगा , परम्परागत रीति को नई दिशा देते हुये समाज के सृजन के उददेश्य से बालिकाआंे को अपेक्षाकृत अधिक सम्मान देते हुये ‘‘घरैकि पहचाण चेलिक नाम’’ कार्यक्रम की अभिनव शुरूआत सूबे के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने टीआरसी सूखाताल मे आयोजित कार्यक्रम में की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को उत्तराखंड में एक कदम और आगे बढ़ाया जा रहा है। इस परंपरा के तहत परिवार की सबसे छोटी बेटी के नाम पर उस घर की पट्टिका लगाई जाएगी, ताकि…

  • उत्तराखंड

    मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र ने 17 भाजपा नेताओं को दिलाया राज्‍य मंत्री स्‍तर का दर्जा

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभिन्न आयोगों, निगमों, परिषदों व समितियों में 17 पार्टी नेताओं को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सलाहकार का दायित्व सौंपा है। इन सभी दायित्वधारियों को राज्यमंत्री स्तर का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही कैबिनेट और राज्‍य मंत्री स्‍तर का दर्जा प्राप्‍त दायित्‍वधारियों की संख्‍या 75 से ज्‍यादा पहुंच गई है। इनके अलावा 35 से ज्‍यादा दायित्‍वधारी ऐसे भी हैं, जिन्‍हें मंत्री का दर्जा नहीं दिया गया है। इन भाजपा नेताओं को मिला दायित्‍व राजेंद्र जुयाल, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड कृषक मित्र परिषद। रामसूरत नौटियाल, उपाध्यक्ष, राज्य स्तर मत्स्य पालक विकास अभिकरण। कैलाश पंत, अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति। प्रताप सिंह रावत, उपाध्यक्ष, वन विकास निगम।…

  • राष्ट्रीय

    पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान

    बंगाल, असम, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का बिगुल  बज गया है। चुनाव आयोग ने  इन सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों का एलान कर दिया है 27 मार्च से 29 अप्रैल तक मतदान होगा और दो मई को नतीजों का एलान होगा। अत्यधिक  संवेदनशील माने जाने वाले राज्य बंगाल में आयोग ने आठ चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है, जो बंगाल  में अब तक का सबसे लंबा चुनाव होगा। इससे पहले यहां सात चरणों में चुनाव कराए गए हैं असम में तीन चरणों में चुनाव होंगे। जबकि तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक-एक चरण में ही विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। चुनावों के…

  • उत्तराखंड

    कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नैनीताल जिले को राष्ट्रीय पुरुस्कार

    जनपद नैनीताल को भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा किसान सम्मान निधि योजना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। भारत सरकार की ओर से जनपद को विगत बुधवार को दिल्ली मे आयोजित समारोह में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिह तोमर द्वारा पुरस्कृत किया गया। जनपद नैनीताल का पुरस्कार मुख्य कृषि अधिकारी डा0 धनपत कुमार द्वारा लिया गया। दिल्ली से वापस आने के बाद मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने मीडिया सेन्टर मे आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य कृषि अधिकारी डा0 कुमार को प्रदेश सरकार की ओर से बधाई तथा शुभकामनायेें दी तथा उन्हे सम्मानित किया। इस अवसर पर मीडिया सेन्टर के उपनिदेशक योगेश मिश्रा भी मौजूद…

  • उत्तराखंड

    जीएसटी विसंगतियां ठीक करे सरकार , नही तो आंदोलन को बाध्य होंगे प्रदेश के ब्यापारी

    जीएसटी की विसंगतियों को लेकर प्रांतीय उद्योग ब्यापार मण्डल 26 फरवरी को उत्तराखंड में विरोध प्रदर्शन करेगा जिसके बाद आगे की रणनीति तय करेगा, संगठन अपनी उत्तराखंड में 375 इकाइयों में पुरजोर बिरोध की रूपरेखा तैयार कर रहा है, ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष नवीन वर्मा के मुताबिक जीएसटी प्रावधानों में बहुत विसंगतियाँ सामने आ रही हैं जिससे ब्यापारी बेहद दुखी हैं, यही नही टैक्स रिटर्न करने में चार्टेड एकाउंटटेंट की जरूरत पड़ रही है जिससे ब्यापारी आर्थिक बोझ से डर रहे हैं, जिसको देखरे हुए जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में 26 फरवरी को प्रदेश ब्यापी आँदोलन किया जाएगा। उनके मुताबिक देश को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाली व्यापारी वर्ग…

error: Content is protected !!