-
बंदियों के बोझ से दबी हल्द्वानी जेल, यूपी से ट्रेंड अफसर करेंगे सुरक्षा
बंदी और कैदियों के तीन गुना बोझ से दबे हल्द्वानी उप कारागार की सुरक्षा पर हमेशा सवालों के घेरे में रही है, लेकिन अब उत्तर प्रदेश से ट्रेंड अफसर और बंदी रक्षकों को हल्द्वानी जेल की सुरक्षा में लगाया जाएगा। एक महिला समेत चार डिप्टी जेलर और दो महिला समेत 44 बंदी रक्षकों को लखनऊ में ट्रेनिंग देने के बाद तैनाती दी जाएगी। करीब साढ़े छह सौ बंदी और कैदियों की क्षमता वाले हल्द्वानी उपकारागार में कभी भी संख्या 15 सौ से कम नहीं होती। बंदियों और कैदियों की संख्या कई बार 18 सौ के पार चली जाती है। इस लिहाज से जेल में सुरक्षा कर्मियों की संख्या काफी कम…
-
बनभूलपुरा हिंसा – 33 दिन में 100 उपद्रवी अंदर
बनभूलपुरा हिंसा को 33 दिन गुजर चुके हैं और इन गुजरे दिनों में पुलिस सौ उपद्रवियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। गिरफ्तारियों की सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। बनभूलपुरा थाना, मुखानी थाना और नगर निगम की ओर से दर्ज मुकदमों में नामजद समेत करीब 5 हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। सोमवार को हुई चार और गिरफ्तारियों के बाद उपद्रवियों की संख्या 100 हुई। खास बात ये है कि इनमें से अभी एक की भी जमानत नहीं हुई है। बता दें कि बीती 8 फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक के बगीचा में अतिक्रमण ढहाने के दौरान हिंसा भड़की थी। मामले में बनभूलपुरा की ओर से दर्ज…
-
कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेस्क्यू सेंटर में बाघिन की मौत
रामनगर : कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज वन क्षेत्राधिकार द्वारा जानकारी दी गयी है। कि 08.03.2024 को रात्रि में ढेला रेंज अन्तगर्त ढेला रेस्क्यू सैन्टर में एक मादा बाघ की मृत्यु हो गयी। इस मादा बाघ को मानव वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम हेतु कार्बेट टाइगर रिजर्व के सर्पदुली रेंज से दिनॉक 08.07.2022 को रेस्क्यू कर ढेला रेस्क्यू सैन्टर लाया गया था। मृत मादा बाघ का शव-विच्छेदन नियमानुसार डॉ० दुष्यंत शर्मा वरिष्ठ पशु चिकित्सक कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर तथा डॉ० राहुल सती, वरिष्ठ पशु चिकित्सक पश्चिमी वृत्त, हल्द्वानी के संयुक्त पैनल द्वारा किया गया। शव-विच्छेदन के उपरान्त मृत मादा बाघ के शव को जलाकर निस्तारित किया गया। इस दौरान…
-
गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाली ट्रेन की कल से होगी शुरुआत, ये है नई ट्रेन का टाइम टेबल
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मण्डल के टनकपुर स्टेशन से देहरादून के लिये 15020/15019 टनकपुर-देहरादून-टनकपुर नई साप्ताहिक एक्सप्रेस टेªन का संचलन किया जायेगा जिसका उद्घाटन 09 मार्च,2024 को टनकपुर से किया जायेगा । नियमित रूप से 15020 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचलन 09 मार्च,2024 से टनकपुर से प्रत्येक शनिवार को तथा 15019 देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचलन 10 मार्च,2024 से प्रत्येक रविवार को निम्नवत किया जायेगा। 15020 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस 09 मार्च,2024 से टनकपुर से 19.40 बजे प्रस्थान कर बनबसा से 19.52 बजे, खटीमा से 20.12 बजे, पीलीभीत से 20.50 बजे, भोजीपुरा से 21.30 बजे, बरेली सिटी से…
-
हल्द्वानी न्यूज- सरकार को जनता की परेशानी से कोई लेना देना नही, दिनभर जाम से जूझते रहे लोग…
गुमराह कर शिव भक्तों की राह रोक चलते बने धामी: बल्यूटिया चुनावी माहौल में जुमलों की हुई वर्षा: बल्यूटिया रिंग रोड,आई०एस०बी०टी, जू सफारी, बहुउद्देशीय भवन, पर्वतीय अँचल में छोटी मंडियों सहित अन्य घोषणाओं का जवाब दें धामी। प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बस टर्मिनल की घोषणा महज चुनावी जुमला है। जहाँ एक तरफ उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा पहाड़ों में 70-80 प्रतिशत मार्गों में बस का संचालन बंद कर दिया गया और निगम के पास अच्छी हालत में बसें भी नहीं हैं दूसरी तरफ नियमतीकरण की आस लगाए उत्तराखण्ड निगम के 2900 विशेष संविदा कर्मचारी जो चालक, परिचालक, कार्यशाला में विगत 2006 से कार्यरत…