-
जिले की कानून ब्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 17 नए ऑपरेशन
एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी द्वारा अपराध रोकने और लोगों से संपर्क बनाए रखने की नई पहल करते हुए जिले में 17 नए ऑपरेशन शुरू किए गए हैं। हर थाने और चौकी स्तर पर इन ऑपरेशन को चलाने के निर्देश दिये गए है, नशे की रोकथाम से लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग ऑपरेशन चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने जिले के सभी थाना चौकियों को निर्देशित किया है कि ऑपरेशन बाइक, जिसमें दोपहिया वाहनों की चेकिंग होगी, ऑपरेशन फोर, जिसमें चार पहिया वाहनों की चेकिंग होगी, ऑपरेशन ब्राउन, सभी होटल व ढाबों की चेकिंग के लिए बनाया गया है, ऑपरेशन रेड में सभी कबाडी, मोटर…
-
हिमालयी क्षेत्रो में तबाही मचाएंगे टूटे और लटके हुए ग्लेशियर
ग्लोबल वार्मिंग व मानव हस्तक्षेप बढ़ने से हिमालयन क्षेत्र में पड़ने वाले ग्लेशियर कमजोर हो रहे हैं। बढ़ते तापमान से ग्लेशियर पिघल रहे है ज्यादातर ग्लेशियर में ठोस बर्फ की अधिकता का प्रतिशत कम हो रहा है। व कुछ ऐसे ग्लेशियर भी हैं जिसमें बीच-बीच में बर्फ का घनत्व कम हो चुका है। ऐसी स्थिति में ये ग्लेशियर अपने सपोर्ट को खो रहे हैं और लटके हुए हैं। ऐसे ग्लेशियर कभी भी भारी तबाही मचा सकते हैं। हिमालयन क्षेत्र में बर्फ पर नजर रखने वाली एजेंसी “स्नो एवलांच स्टडी एंड एस्टेब्लिशमेंट” की ऑब्जर्वेशन में ऐसी बातें निकल कर सामने आई हैं। डॉ अश्वघोष गंजू (स्नो एवलांच स्टडी एंड एस्टेब्लिशमेंट के…
-
बांध परियोजनाएं उत्तराखण्ड के हित में नही – जल पुरुष
लम्बे समय से वैज्ञानिक, एक्सपर्टस औऱ पर्यावरणविद जिस खतरे से आगाह करने की कोशिश कर रहे थे वही खतरा तबाही का मंजर बन रविवार के दिन उत्तराखंड के चमोली में सामने आया, पर्यावरणविद शुरू से ही बांध परियोजनाओं को उत्तराखंड के हित मे नही बता रहे हैं, नतीजतन यही हुआ की उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर के टकराने से इतना बड़ा हादसा हुआ । उत्तराखंड में बांध बनाने का विरोध पहले से ही ग्रामीण करते आ रहे हैं, लेकिन हमेशा आम जनता के इस विरोध की अनदेखी हुई तो नतीजे सामने आने लगे हैं.. कुछ दिन पहले मैगसेसे अवार्ड से सम्मानित और जल पुरुष के नाम से बिख्यात राजेंद्र सिंह…
-
उत्तराखंड सरकार ने जारी की कुंभ की एसओपी
केंद्र के बाद अब राज्य सरकार ने भी कुंभ की विस्तृत एसओपी जारी कर दी है। इसके तहत आश्रम और धर्मशालाओं से लेकर परिवहन तक के लिए अलग-अलग निर्देश जारी किए गए हैं। यात्रियों को पास ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इस बार कुंभ मेले में बिना रजिस्ट्रेशन और बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट प्रवेश नहीं मिलेगा। कुंभ मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण को लेकर खास जोर दिया है। एसओपी में कहा गया है कि शाही स्नान की जो तिथियां अधिसूचित होंगी, उन पर हरिद्वार में बाजार बंद रहेंगे। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। स्नान के लिए केवल 20 मिनट का ही समय दिया जाएगा। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की यह…
-
आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
बुधवार 10 फरवरी को एक बार फिर तेल के दाम बढ़ गए। पेट्रोल, डीजल की कीमतें एक बार फिर अपने उच्च स्तर पर पहुंच गई। तेल कंपनियों की ओर से बढ़ोतरी के बाद आज पेट्रोल की कीमत में 29-30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई, जबकि डीजल के दाम 25 से 27 पैसे बढ़ गए।