-
ऋषिगंगा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में बाढ़ से तबाही, 150 लोगों के लापता होने की आशंका
चमोली जिले में एवलांच के बाद ऋषिगंगा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह से तबाह हो गया है, धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट गया, इसके कारण गंगा और उसकी सहायक नदियों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। हालत देखते हुए राज्य में चमोली से लेकर हरिद्वार तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। जब यह हादसा हुआ, तब दोनों प्रोजेक्ट पर काफी संख्या में मजदूर कार्य कर रहे थे। इस हादसे में करीब 150 लोगों के लापता होने की आशंका है, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार इस घटनाक्रम पर निगरानी रखे हुए हैं। वे मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
-
उत्तराखंड: ग्लेशियर फटने से आई बाढ़
उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी में ग्लेशियर फटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं, चमोली जिले के नदी किनारे की बस्तियों को पुलिस लाउडस्पीकर से अलर्ट कर रही है। कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी किनारे बसे लोग मकान खाली करने में जुटे। वहीं हादसे में कई लोगों के लापता होने की खबर है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों से पुराने वीडियो शेयर न करके और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। इसके अलावा उन्होंने मदद के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया है।…
-
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने एक मृत और दो सेवानिवृत्त अफसरों को दिया प्रमोशन
प्रदेश में शिक्षा विभाग के विभागीय कार्यकलाप बड़े जबर्दस्त है शासन द्वारा दस अधिकारियों के प्रमोशन की जो सूची जारी की गई है, उसमें एक मृतक और दो सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं। शासन ने दस अधिकारियों की प्रमोशन की सूची जारी की है। इसमें प्रति उप विद्यालय निरीक्षक सुरेंद्र चंद्र आर्य, मान सिंह, आशाराम, मेराज अहमद, हर्षा रावत, ओम शंकर मिश्रा, सुमन राणा, हेमलता तिवाड़ी, अनिता द्विवेदी एवं अनीता चौहान का उप शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रमोशन किया गया है। प्रमोशन सूची में सातवें स्थान पर सुमन राणा का नाम है। इनसे संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वह विभाग से करीब तीन साल पहले सेवानिवृत्त हो चुकी हैं।…
-
रानीबाग में Electric शवदाह गृह का निर्माण कार्य आरंभ
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की घोषणा के अनुरूप रानीबाग मे आधुनिकतम शहदाह का निर्माण प्रारम्भ हो जायेगा। शनिवार की सांय 291.18 लाख की लागत से चित्रशिला घाट रानीबाग मे बनने वाले विद्युत शवदाह गृह का वैदिक मंत्रो के बीच विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री बंशीधर भगत, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती बेला तोलिया तथा मेयर डा0 जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अपने सम्बोधन मे विधायक श्री भगत ने कहा कि जनकल्याण की इस बहुउददेशीय परियोजना से शहर की वर्षो पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होने कहा कि चित्रशिला घाट पर गार्गी (गौला नदी) पर खुले मे शवदाह करने से नदी का पानी प्रदूषित हो…
-
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चार मई से शुरू होकर 22 मई तक होंगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने परीक्षा तिथि का का एलान करते हुए बताया कि 15 जुलाई तक बोर्ड परीक्षाफल भी घोषित कर दिया जायेगा उन्होंने बताया कि प्रदेश में परीक्षाओं के लिए 1347 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल की परीक्षाएं सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होंगी। उन्होंने बताया की एक जून से 15 जून तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। 16 जून से 15 जुलाई तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम की तैयारी और परीक्षाफल की घोषणा…