-
उत्तराखंड में बदला मौसम, कुमाऊं में मौसम का पहला हिमपात
कुमाऊं में बदले मौसम से नैनीताल, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर और मुनस्यारी में हिमपात हुआ है। ऐसे में अब पर्यटकों की भी इन पर्यटन स्थलों पर तादाद बढ़ने की संभावना है। जो पर्यटक पहले से यहां मौजूद हैं वो मौसम का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। नैनीताल, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर और मुनस्यारी में यह सीजन का पहला हिमपात है। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों के चेहरे में भी रौनक दिख रही है हैं। नैनीताल के ऊँची चोटियों, किलबरी, पंगूट आदि स्थानों पर हिमपात हुआ है अल्मोड़ा के बिनसर टाप, जागेश्वरधाम, शौकियाथल व आसपास के इलाकों में बीती देर रात बर्फबारी हुई। शुक्रवार को बर्फबारी का लुत्फ उठाने सैलानियों का हिमपात वाले क्षेत्रों में पहुंचना…
-
मसूरी समेत चार धाम में बर्फबारी, नैनीताल व तराई भाबर में बारिश से बढ़ी ठंड
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली। बादलों के बाद प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश और चारधाम समेत आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी में गंगोत्री राजमार्ग सुकी के बाद बर्फबारी के चलते अवरुद्ध हो गया है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी सूचना है। मसूरी में बर्फ की फुहारें गिरी, जबकि पर्यटक स्थल धनोल्टी में बर्फबारी हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो दिन मौसम बदला रहेगा। इस दौरान देहरादून और हरिद्वार समेत आसपास के इलाकों में बारिश हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हल्का हिमपात रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया…
-
6 से 11तक क्लास शुरू करने का आदेश जारी, इन नियमों का रखना होगा ध्यान
देहरादून- मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने प्रदेश में छठवीं क्लास से लेकर 11वीं क्लास के विद्यालयों में भौतिक रूप से पठन-पाठन के मुद्दे पर गाइडलाइन जारी कर दी है जिसके तहत शासन की तरफ से साफ कहा गया है कि कि पहले कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं के बच्चों के लिए स्कूलों में भौतिक रूप से पढ़ाई प्रारंभ किए जाने के आदेश हुए थे अन्य कक्षाओं को लेकर फैसला नहीं हुआ था लेकिन क्योंकि अब धीरे धीरे लॉक डाउन की क्रमवार समाप्ति हो रही है स्कूलों के लिए भी भारत सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं इसके तहत अब यह तमाम कक्षाएं कुल सकेंगी, मुख्य सचिव ने कहा कोरोना के संक्रमण को…
-
जिलाधिकारी की अच्छी पहल -नैनीताल सेवा समिति के सामुदायिक भवन के पुनःनिर्माण के लिए सोलह लाख की धनराशि जिला योजना से की जारी
माॅ नयना देवी मन्दिर के निकट नैनीताल सेवा समिति के सामुदायिक भवन के पुनःनिर्माण के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा सोलह लाख की धनराशि जिला योजना से जारी की है। यह धनराशि सामुदायिक भवन के पुनःनिर्माण के लिए जिला पर्यटन विकास अधिकारी को दी गयी है। इस निर्माण की कार्यदायी संस्था जिला पंचायत नैनीताल को नामित किया गया है। गौरतलब है कि शंकर दत्त जोशी अध्यक्ष श्री सेवा समिति मल्लीताल ने जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में उल्लेखित किया है कि नैनीताल में सेवा समिति के सामुदायिक भवन के पुनःनिर्माण हेतु धनराशि की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नैनीताल शहर में नयना देवी मन्दिर के बराबर में स्थित सेवा समिति…
-
किसान आंदोलन में हादसे का शिकार हुए किसान के घर पहुंचेंगी प्रियंका गांधी
दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली के आईटीओ में ट्रैक्टर पलटने से प्रदर्शनकारी किसान नवरीत की मौके पर ही मौत हो गई थी नवनीत उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के ग्राम डिबडिबा का रहने वाला था और ऑस्ट्रेलिया से अपने घर आया हुआ था और इसी दौरान किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली चला गया जहां आंदोलन के दौरान ट्रैक्टर पलटने से उसकी मौत हो गई आज नवनीत के गांव में शोक सभा होनी है जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंच रही हैं । इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नवरीत के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे , कांग्रेस महासचिव प्रियंका…