-
सेव हेल्थकेयर इंडिया मूवमेंट के तहत आईएमए हल्द्वानी का क्रमिक भूख हड़ताल
आईएमए के सचिव डॉ. गौरव सिंघल ने बताया कि सेव हेल्थकेयर इंडिया मूवमेंट के तहत आईएमए हल्द्वानी भी क्रमिक भूख हड़ताल पर रहेगा। यह आंदोलन आयुर्वेद डाक्टरों को सर्जरी का अधिकार दिए जाने के विरोध में किया जा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सोमवार से 14 फरवरी तक क्रमिक भूख हड़ताल करेगा। बताया कि हल्द्वानी में दिन तय होने पर हड़ताल की जाएगी। तय दिन पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक डाक्टर अनशन करेंगे। डॉ. गौरव सिंघल ने कहा कि आयुष और मॉडर्न मेडिकल से गंभीर मरीज पर होने वाले रिएक्शन पर बिना रिसर्च किए सरकार ने सर्जरी की अनुमति दे दी। यदि एलोपैथिक सर्जरी में मरीज को…
-
वित्त मंत्री का किसानों को तोहफा
वित्त मंत्री ने बजट 2020-21 में किसानों को एक बड़ी सौगात दी बजट में सरकार ने कृषि लोन की लिमिट बढ़ाकर किसानों को 16.5 लाख करोड़ तक लोन देने का लक्ष्य तय किया है। इस बार कृषि कानूनों के विरोध के माहौल को देखते हुए सरकार का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि 2021-22 का बजट 6 स्तंभों पर टिका है। पहला स्तंभ है स्वास्थ्य और कल्याण, दूसरा-भौतिक और वित्तीय पूंजी और अवसंरचना, तीसरा-अकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास, मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना, 5वां-नवाचार और अनुसंधान और विकास, 6वां स्तंभ-न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन।
-
Uttarakhand News : चमोली से पिथौरागढ़ की राह होगी आसान, मलारी से मिलम ट्रैक जल्द ही सड़क में होगी तब्दील
चीन सीमा क्षेत्र में चमोली और पिथौरागढ़ जिले को आपस में जोड़ने वाला मलारी-मिलम ट्रैक जो कि चमोली जिले के सुमना से पिथौरागढ़ जिले के टोपीढुंगी तक सड़क में तब्दील होगा , 72 किमी की इस सड़क को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है । बीआरओ को इस काम का जिम्मा सौपा गया है , अभी तक मलारी से पिथौरागढ़ तक पहुंचने में सात दिन का समय लगता है जो अब घटकर तीन दिन का हो जाएगा । केंद्र सरकार चीन सीमा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण पर जोर दे रही है। चमोली जिले में चीन सीमा क्षेत्र नीती और माणा क्षेत्र में सड़कों के डबल लेन निर्माण का…
-
आप का सदस्यता अभियान
उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है.चुनाव को फतह करने के लिए आप पार्टी की ओर से प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा.पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रेसवार्ता में बताया कि ‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान’ के तहत राज्य की सभी 70 विधानसभाओँ में वीडियो वैन संचालित की जाएंगी इसमें केजरीवाल सरकार के कार्यों और राज्य के विभिन्न मुद्दों को दर्शाया जाएगा.इसके साथ ही पार्टी ने एक लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.पार्टी इसके लिए 10 लाख से अधिक लोगों के घर-घर तक जाएगी.एक फरवरी को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अभियान की शुरूआत…
-
करंट लगने से टस्कर हाथी की मौत, खेत में मिला शव
रामनगर के गौजानी में बिजली के करंट लगने से टस्कर हाथी की मौत हुई है। कॉर्बेट की बिजरानी सीमा से करीब 50 मीटर दूर हाथी का शव मिला खेत में लगे बिजली के तार को सूंड से खींचने से लगे करंट से हाथी की मौत हुई है। किसान ने खेत में बिजली का बल्ब लगाया था। यह हाथी वही है, जिसे शनिवार को देर शाम वनकर्मी और स्थानीय चोरपानी से जंगल को खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे। बगीचे के माली नंदकिशोर ने इसकी सूचना दी है। बगीचे के बुजुर्ग मालिक रामनगर में रहते हैं और उन्होंने देखभाल के लिए माली को रखा हुआ है। सुबह उसने खेत में पड़े…