-
नगर आयुक्त से भिड़े भाजपा विधायक
बीते मंगलवार को देहरादून नगर निगम के नगर आयुक्त गौरव कुमार और सल्ट विधायक महेश के बीच जमकर तू-तू मैं-मै हुई. इतना ही नहीं गाली गलौज भी हुई. जिससे माहौल गरमा गया. आरोप है कि विधायक जीना किसी परिचित का टेंडर से जुड़े मामले को लेकर अपने समर्थकों के साथ देहरादून नगर निगम पहुंचे थे. जहां उन्होंने हंगामा कर दिया. वहीं, देहरादून नगर आयुक्त गौरव कुमार का आरोप है कि उनके साथ अभद्रता और गाली गलौज की गई. इस मामले पर विधायक महेश जीना ने मामले में सफाई दी है. उधर, घटना के बाद नगर निगम के सफाई मजदूर संघ और नगर निकाय कर्मचारी महासंघ ने सभी काम ठप कर…
-
बनभूलपुरा दंगे में वांछित अब्दुल मोईद को नैनीताल पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके बेटे मोईद मलिक को भी गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी पुलिस की कई टीमें और एसओजी 8 फरवरी से फरार चल रहे मोईद को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। टीम ने बुधवार दिल्ली में मोईद को गिरफ्तार किया है। विदित हो कि मास्टमाइंड अब्दुल को भी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। सूत्रों की बात मानें तो अब्दुल से पूछताछ के दौरान पुलिस को वांटेड मोईद के बारे में कई अहम सुराग हाथ लगे थे। वनभूलपुरा हिंसा मामले में घोषित नौ वांटेड में से सिर्फ अब्दुल मोईद ही फरार चल रहा था। वहीं पुलिस…
-
ग़ज़ल किंग पंकज उधास का मुम्बई में निधन
गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है. सिंगर लंबी बीमारी से जूझ रहे रहे थे. सिगर की बेटी ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके निधन की खबर दी, स्टेटमेंट में लिखा है- ‘बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं. पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है.’ पंकज उधास की मौत आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुई. पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे. इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी…
-
उत्तराखंड : मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में दो की मौत
उत्तरकाशी में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बनचौरा ग्रामीण मोटरमार्ग पर दिवारी खोल के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक व एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन सवार तीन अन्य घायल हो गए। गंभीर घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है । धरासू थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे एक मैक्स वाहन बनचौरा से नैनबाग क्षेत्र के ऐंदी बसाण गांव के लिए रवाना हुआ था। वाहन दिवारी खोल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और नीचे पेड़ से जा टकराया। इस दौरान वाहन में…
-
बनभूलपुरा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन पेट्रोल बम के साथ पकड़ा गया बनभूलपुरा दंगे का आरोपी, PAC की लूटी गयी मैगजीन भी बरामद 3 वांटेड समेत 14 गिरफ्तार
एसएसपी नैनीताल का बनभूलपुरा हिंसा के दंगाई पर लगातार कार्यवाही जारी *कुर्की किये गये 03 नामजद उपद्रवी भी गिरफ्तार, पैट्रोल बम एवं लूटी गयी मैगजीन भी बरामद* *नैनीताल पुलिस ने की अब तक 58 दंगाइयों को किया गिरफ्तार* दिनॉक-08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में *थाना-बनभूलपुरा* में *03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024* दर्ज किये गये हैं। उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल* द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के…