-
हिमाद्रि पहाड़ी स्टोर के माध्यम से हल्द्वानी में आरम्भ हुआ जैविक उत्पादों का विपणन केंद्र
कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में भी अब आप अपनी पसंद के पहाड़ी जैविक उत्पाद खरीद सकते हैं , हल्द्वानी नैनीताल रोड पर स्थित प्रसिद्ध कालू सैयद चौराहे के पास हिमाद्रि पहाड़ी स्टोर की शुरुआत की गई है , इस स्टोर में आपके लिए उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की बड़ी रेंज उपलब्ध है ,जिनमें सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी की राजमा ,चम्पावत क्षेत्र की गहत की दाल समेत बिभिन्न प्रकार की बड़ियां , जम्बू गन्द्रायनी ,काला जीरा ,सिलबट्टे में पिसे हुए अनेक स्वादों में नमक , मडुवे और पहाड़ी मक्के का आटा व अन्य हर्बल जड़ी बूटियां रखी गयी हैं ,यह सभी उत्पाद प्राकृतिक व पूरी तरह से ऑर्गेनिक हैं । …
-
सरकार द्वारा अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी
सरकार द्वारा अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी की गई है जो फरवरी से लागू होगी नयी गाइडलाइन के अनुसार बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए स्मार्ट सिटी पोर्टल में पंजीकरण कराने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। बड़ी राहत देते हुए कंटेनमेंट जोन के बाहर सब कुछ अनलॉक कर दिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी कोविड-19 की नई SOP के तहत बाजार भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों में सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों व अन्य लोगों के लिए स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण कराने की व्यवस्था समाप्त कर दी है।…
-
कॉंग्रेस है डूबता जहाज आखिर किसने कहा
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मसूरी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि हरीश रावत द्वारा अपने आप को पार्टी के नेता बनाने को लेकर गाना निकाला है। पहले उन्होने पार्टी से उनको नेता बनाने की मांग की जब पार्टी से सामूहिक नेतृत्व की बात कही तो हरीश रावत अपने आप नेता बनाये जाने को लेकर नये नये हथकंडे अपना रहे है। उन्होने कहा कि हरीश रावत का समय समाप्त हो चुका है। उन्होने हरीश रावत को बुढापे में आराम करने की सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज और डूबते हुए जहाज में सवार होने से अच्छा है कि कही शांत जगह…
-
बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट
पिछले कईं दिनों से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद आज फिर गिरावट दर्ज की गई बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 588.59 अंक यानी 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 46285.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 182.95 अंक (1.32 फीसदी) की गिरावट के साथ 13634.60 के स्तर पर बंद हुआ। 21 जनवरी को सेंसेक्स 50,184 पर पहुंचा था। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 156.13 अंक या 0.31 फीसदी नीचे आया। विश्लेषकों ने कहा कि अब निगाहें वित्त वर्ष 2021-22 के बजट पर है। बजट से सेंसेक्स की आगे की यात्रा को दिशा मिलेगी। बीते साल कोरोना वायरस महामारी के…
-
सिंघु बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प
दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। पिछली रात्रि किसान नेता राकेश टिकैत के आंसुओं के सैलाब के बाद किसान आंदोलन एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। उत्तराखंड के तराई, पश्चिमी यूपी और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से किसानों का गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। अब स्थानीय किसान इन का विरोध करने लगे है आज सिंघु बॉर्डर पर स्थानीय लोगों ने किसानों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हालांकि फिर पुलिस ने उपद्रवियों को रोक लिया और पीछे खदेड़ दिया। वहीं बता दें कि एसएचओ को घायल करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन …