-
बीजेपी चुनाव के लिए तैयार–रेखा वर्मा
हल्द्वानी पहुंची भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया , इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने बताया की बूथ स्तर पर संगठन में मजबूती प्रदान करने और पन्ना प्रमुख बनाने सहित अन्य संगठनात्मक कार्यों पर विचार विमर्श किया जा रहा है साथ ही संगठन में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए भी तैयार किया जा रहा है , पार्टी हाईकमान के निर्देश के अनुसार अब पन्ना प्रमुख बनाने की तैयारी की जा रही है जिनको अगले कुछ दिनों में भाजपा संगठन…
-
पतंजली योगपीठ हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस
आज देश भर में 72वा गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हरिद्वार में भी गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिली योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में झंडारोहण कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी,इस मौके पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ,आचार्यकुलम के बच्चे और बाबा के अनुयायियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे । गणतंत्र दिवस के मौके पर बाबा रामदेव ने कहा है कि आज हमने यह शपथ ली है कि देश को ड्रग्स माफियाओं की लूट से बचाना है, भारत को योग और आयुर्वेदिक चिकित्सा का विकल्प देकर आत्मनिर्भर बनाना है। आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा को मेडिकल का…
-
गौलापार क्षेत्र में बाघ का हमला , दो महिलाएं गम्भीर
हल्द्वानी के गौलापार इलाके में दिनदहाड़े बाघ ने दो महिलाओं पर हमला बोल दिया दानी बंगर इलाके के काली नगर क्षेत्र में लकड़ी काटने गई महिलाओं पर बाघ के इस हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है दोनों गंभीर अवस्था में घायल महिलाओं को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच चुकी है इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जानकारी के मुताबिक दानी बांगर क्षेत्र में महिलाएं घास काटने गई थी इस दौरान वहां बाघ ने दो महिलाएं खष्टि देवी और मुन्नी देवी पर अटैक कर दिया, बाद के अचानक हमले के…
-
राष्ट्र का 72वाॅ गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में धूम धाम से मनाया
नैनीताल 26 जनवरी 2021 – राष्ट्र का 72वाॅ गणतंत्र दिवस जिले भर में पूरे अकीदत के साथ मनाया गया। मन्दिरों, मस्जिदों,गुरूद्वारों एवं गिरजाघरों में देश में अमन चैन, तरक्की एवं खुशहाली की दुआएं की गयी। भारत माता की जय, गणतंत्र दिवस अमर रहे तथा महात्मा गाॅधी अमर रहे के उद्घोष के साथ प्रभात फेरियों का आयोजन भी किया गया। पर्यटन नगरी में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की धूम रही। सरकारी इमारतों एवं स्कूलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रमों में संविधान की शपथ भी लोगों द्वारा ली गयी। फ्लैट्स मैदान में परिवहन मंत्री श्री यशपाल आर्य, कमिश्नरी में आयुक्त कुमाऊॅ श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री बंसल द्वारा…
-
Republic Day 2021- जानिए क्या देखने को मिलेगा इस बार पहली बार राजपथ पर
गणतंत्र दिवस परेड में इस बार पहली बार राफेल लड़ाकू विमानों द्वारा फ्लाईपास्ट होगा इसके अलावा राजपथ पर इस बार कोरोना वैक्सीन की झांकी दिखाई जाएगी। लद्दाख की झांकी भी पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में देखने को मिलेगी। इसके अलावा देश की पहली महिला फाइटर पायलट भावना कांत गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगी। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में तैनात सैनिकों की भागीदारी भी लोगों को काफी रोमांचित करेंगी। कोरोना के कारण शारीरिक दूरी के नियमों का पालन , थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर और फेस मास्क की भी व्यवस्था की गई है। इसके चलते केवल 25,000 लोगों को राजपथ पर समारोह देखने के लिए आने की अनुमति दी गई है। …