-
पवनदीप राजन की गायकी के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी हुए मुरीद
इंडियन आइडल 2021 के मंच में धूम मचा रहे पवनदीप राजन की गायकी के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मुरीद हो गए हैं। रविवार को उन्होंने मशहूर रियलिटी सिंगिग के ग्रांड फिनाले में पवनदीप को समर्थन और वोट देने की अपील की। मुख्यमंत्री रावत ने वीडियो संदेश के जरिये पवनदीप के समर्थन में लोगों से वोटों की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी देवभूमि उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल में अपनी गायकी के दम पर न सिर्फ प्रदेश वासियों के दिलों में जगह बनाई है, बल्कि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मैं भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से पवनदीप…
-
आप भी ले सकते है हिस्सा – गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा विविध प्रतियोगिता का आयोजन
रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में निबंध, कविता लेखन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भारत की विरासत , संविधान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जैसे विविध विषयों पर आधारित ये प्रतियोगिता 30 जनवरी तक चलेगी। सीबीएसई की ओर से सभी निजी स्कूलों को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कराने को कहा गया है। सीबीएसई ने नोटिफिकेशन में कहा है कि गणतंत्र दिवस हमारे देश के संविधान और गणतंत्र का सम्मान करने के लिए 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों से देश के युवाओं और बच्चों को भारतीय संविधान के महत्व,…
-
गंभीर हालत में लालू यादव को झारखंड से एम्स में भर्ती किया गया
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार रात एम्स के कार्डियक सेंटर के आइसीयू में भर्ती किया गया है। कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच और इलाज में जुट गई है। लालू यादव को पहले से दिल व किडनी की बीमारी है। उनके दिल की बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि उन्हें संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण हालत गंभीर होने पर रांची से एम्स भेजने का फैसला किया। उन्हें रांची से एयर एंबुलेंस से रात में दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट से एंबुलेंस…
-
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन , युवाओं ने दिखाया जोश
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हल्द्वानी इकाई के तत्वावधान में कर्तव्य बोध पखवाड़े के अन्तर्गत आज राष्ट्र नायक नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। श्री बालकिशन देवकी जोशी ब्लड बैंक मुखानी, हल्द्वानी में रक्तदान करने के लिए विद्यार्थियों एवं युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। महात्मा गांधी इण्टर कालेज के अनेक पूर्व छात्र भी रक्तदान करने के लिए पहुंचे । रक्तदान शिविर में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्रों सहित 50 स्वयंसेवकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। रक्तदान से पूर्व शिविर के संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र बेलवाल…
-
स्लोगन के जरिये जन जागरूकता की पहल
अगर अच्छाई की शुरूआत करनी है तो खुद से कीजिये, यह कहावत सटीक बैठती है हल्द्वानी के रहने वाले सुरेश अधिकारी पर ,आमतौर पर लोग अपने घर की दीवारों पर पोस्टर, बैनर लगाने से ऐतराज़ करते हैं, लेकिन हल्द्वानी नगर निगम में सामाजिक विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत सुरेश अधिकारी ने अपने घर की दीवार का प्रयोग जन जागरूकता संदेश के लिए किया है। दरअसल आजकल आप जिस गली या मोहल्ले में रहे हैं वहां अधिकतर लोंगो द्वारा गली की सड़क से रैंप, या बागवानी करना आम बात हो गयी है, जिससे अनके गलियों की हालत खस्ताहाल हो गयी है। यही हाल हल्द्वानी की अनेक जगहोँ का भी है,…