खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    मैदानी इलाकों में अगले दो से तीन दिन तक शीत लहर की संभावना

    मैदानी इलाकों में अगले दो से तीन दिन तक ठंड परेशानी बढ़ा सकती है। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। वहीं आज मैदानी इलाको, हल्द्वानी  व  देहरादून में दिनभर चटख धूप खिलने के बाद शाम को अचानक मौसम बदल गया। धूप कम हो गई और आसामन में बादलों का पहरा लगने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान के गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि  मैदानी इलाकों में कोहरे के प्रभाव बना रहेगा। कहीं-कहीं शीत लहर भी चलने की आशंका है।

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    स्थानीय विरोध के चलते गौलापार क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले 2 हजार 224 आवासीय योजना स्थगित

    गौलापार क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले 2 हजार 224 आवासीय योजना को स्थगित कर दिया गया है। पदमपुर रैकुनी, चोरगलियां के स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है। गौलापार क्षेत्र के पदमपुर रैकुनी और चोरगलियां में नगर निगम की ओर से आवास विहीन लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कार्य शुरू होना था। जिसके विरोध में स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा था। इसे देखते हुए आवास एवं विकास परिषद ने इस योजना का काम आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। इसमें गौलापार के पदमपुर रैकुनी गांव में 1320 और चोरगलिया के हरिसिंहपुर गांव में…

  • उत्तराखंड

    उत्तराखण्ड को मिली कोविशिल्ड वैक्सीन की 92500 अतिरिक्त डोज

    केन्द्र सरकार से उत्तराखण्ड को कोविड-19 के टीकाकरण के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन की 92500 डोज उपलब्ध कराई जा रही है। यह वैक्सीन बुधवार 20 जनवरी को देहरादून एयरपोर्ट पर अपराह्न में पहुंच जाएगी। 16 जनवरी से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत कोविड-19 की वैक्सीन की 1 लाख 13 हजार डोज उत्तराखण्ड को दी गई थी। प्रथम चरण में हेल्थवर्करो का सफलतापूर्वक वैक्सीनैशन किया जा रहा है। अब केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उत्तराखण्ड को 92500 वैक्सीन और दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्धन का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    एसपी यातायात राजीव मोहन का कोरोना से निधन

    हल्द्वानी-   नैनीताल जिले में एसपी यातायात के पद पर तैनात राजीव मोहन का दिल्ली में निधन हो गया वह पिछले कुछ दिनों से  दिल्ली के अस्पताल में अपना उपचार करा रहे थे कोरोनावायरस की पुष्टि होने के बाद  सुशीला तिवारी अस्पताल  में उनका इलाज चल रहा था   पिछले सप्ताह सुशीला तिवारी अस्पताल से उन्हें दिल्ली अस्पताल में रेफर किया गया था जहां उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और आज उनके दुखद निधन की खबर आई है जैसे ही यह खबर परिजनों और पुलिस महकमे को लगी तो वो की लहर दौड़ पड़ी गौरतलब है कि राजीव मोहन लाल कुआं के पुलिस क्षेत्राधिकारी रहने के साथ-साथ वर्तमान एसपी नैनीताल…

  • उत्तराखंड

    हाई स्पीड इंटरनेट से जुड़ेंगे उत्तराखण्ड के कॉलेज ,हल्द्वानी से हुई शुरुआत

    उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आज एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में 4G हाई स्पीड सेवा का उद्घाटन किया, उन्होंने कहा कि मार्च तक सभी कॉलेजों को वाईफाई से लैस कर दिया जाएगा जिससे बच्चों को पठन-पाठन में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी.. हालांकि सरकार यह चाहती थी कि स्थानीय विधायक और सांसद ही अपने क्षेत्रों में इस सेवा का उद्घाटन करें लेकिन हल्द्वानी दौरे के चलते उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज में 4G सेवा का आज विधिवत रूप से उद्घाटन कर दिया है   उन्होंने कहा कि बच्चे इंटरनेट तकनीक के जरिए पठन-पाठन में और सुधार लाएंगे जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके, यही…

error: Content is protected !!