खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    उच्च शिक्षा मंत्री का हल्द्वानी दौरा , बोले मुक्त विश्वविद्यालय में भर्तियों को लेकर मीडिया को है गलतफहमी !

    उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत आज हल्द्वानी दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने पहले डेयरी विकास विभाग की समीक्षा की और उसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय जाकर अधिकारी और कर्मचारियों से मुलाकात की । धन सिंह रावत ने कहा कि वैसे तो उत्तराखंड में लगभग सभी कॉलेज खुल गए हैं लेकिन 4 फरवरी से पूर्णतया सभी कॉलेजों को खोल दिया जाएगा । धन सिंह रावत ने कहा कि अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड के हर विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे और वहां के अधिकारी कर्मचारियों से मिलकर वहां की परेशानियों, प्राथमिकताओं को समझने का प्रयास भी करेंगे, फिलहाल वह उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और कुमाऊं विश्वविद्यालय के दौरे पर हैं। हरिद्वार…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    महिला सुरक्षा और नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही रहेगी प्राथमिकता–एसएसपी नैनीताल

    नैनीताल जिले की नवनियुक्त एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने आज हल्द्वानी में पुलिस कर्मचारियों से मुलाकात की और मीडिया से मुखातिब भी हुई, उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले में उनकी प्राथमिकता ड्रग्स के कारोबार पर अंकुश लगाना है.. उनके मुताबिक पिछले कुछ समय से नशे का कारोबार जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके पीछे लगातार पुलिस को काम करना पड़ेगा, इसके अलावा हल्द्वानी शहर में जाम की समस्या यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना बेहद ही जरूरी है जिसके लिए अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने पर विचार किया जाएगा, बढ़ते साइबर क्राइम पर नव नियुक्त एसएसपी ने कहा की आम जनता को…

  • नैनीताल

    कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में गाइड और जिप्सी चालक सफारी के दौरान फ़ोन प्रयोग नहीं कर पाएंगे

    कॉर्बेट टाइगर रिजर्व मेें अब गाइड और जिप्सी चालक सफारी के दौरान मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे। कॉर्बेट प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को सख्ती से नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पर्यटक भी खाद्य पदार्थ पार्क के अंदर नहीं ले जा सकेंगे पर्यटकों और वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। पार्क अधिकारियों के अनुसार  पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कई बार कुछ जिप्सी चालक पर्यटकों को निर्धारित समय से पहले ही घुमाकर बाहर ले आते हैं। अब पर्यटक के लिखित अनुरोध पर ही जिप्सी को तय समय से पहले…

  • उत्तराखंड

    आगामी चुनाव में आसान नहीं होगी बड़े दलों की डगर, आप के बाद उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी सभी सीटों पर ठोकेगी ताल

    उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही अनेक राजनीतिक दल भी तेजी के साथ अपनी सक्रियता बढ़ाने लगे हैं, हल्द्वानी के एक निजी होटल में उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपनी पार्टी की रणनीति से अवगत कराया, प्रगतिशील पार्टी के प्रदेश संयोजक गिरीश डालाकोटी ने बताया कि उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी प्रदेश के अंदर मजबूती के साथ क्षेत्रीय विकल्प के रूप में 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जा रही है, जिसको लेकर प्रत्येक विधानसभा में 10 संयोजको की नियुक्ति की गई है, यही संयोजक आगे चलकर पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर जनता के बीच उम्मीदवार के तौर पर होंगे कहीं प्रदेश संयोजक…

  • उत्तराखंड

    शिक्षकों की मांगो पर शिक्षा मंत्री की 18 जनवरी को बैठक

    18 जनवरी को उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय शिक्षा विभाग की एक बैठक लेने जा रहे हैं। जिसमें शिक्षकों की पुरानी मांगो पर लिए गए निर्णय को लेकर जहां चर्चा की जाएगी । वहीं प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया में डीएलएड की स्थिति के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की जाएगी । प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया का कैलेंडर जारी करने पर भी बैठक में चर्चा होगी तो प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्रों के प्रकरण पर भी वार्ता की जाएगी । साथ ही उच्च न्यायालय तथा हिमाचल प्रदेश के लिए शिक्षामित्रों के समान प्रकरण में दिए गए निर्णय के प्रदेश में भी…

error: Content is protected !!