खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    कुमाऊं कमिश्नर करेंगे मजिस्ट्रेड जाँच

    कुमाऊं आयुक्त को 15 दिनों के भीतर हल्द्वानी वनभूलपुरा में हुई घटना की निष्पक्ष जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को थाना वनभूलपुरा, हल्द्वानी और निकटवर्ती क्षेत्रों में हुई हिंसात्मक घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु जांच अधिकारी नामित किया गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने घटना की निष्पक्ष जांच 15 दिनों के भीतर संपादित करते हुए जांच आख्या शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए‌।

  • उत्तराखंड

    हल्द्वानी मे तेजी से सामान्य हो रही है स्थिति

      हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हालात सामान्य होते जा रहे है जहां इलाके में शांति व्यवस्था कायम होने लगी है तो वही जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं रविवार को होने वाली परीक्षा अपने निर्धारित स्थल और समय पर होगी और परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र ही कर्फ्यू पास के रूप में प्रयोग होगा। और आज शाम से कर्फ्यू प्रभावित स्थल छोड़कर इंटरनेट सेवा बहाल ho गई है कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं तथा आवश्यक वस्तु दूध इत्यादि की आपूर्ति की जा रही है। कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत होने पर मेडिकल एंबुलेंस की सुविधा…

  • उत्तराखंड

    हल्द्वानी में हुए बवाल में चार लोगों की मौत की खबर, बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी घायल, दंगाइयों को चिन्हित करने के आदेश

    4 लोगों की मौत की ख़बर इंटरनेट सेवाएं अग्रिम आदेशों तक बंद हल्द्वानी शहर में लगा कर्फ्यू दंगाइयों को चिन्हित कर कारवाही के आदेश हल्द्वानी में स्कूल कॉलेज अगले आदेशों तक बंद।   हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत थाना वनभूलपुरा क्षेत्र में समुदाय विशेष द्वारा वनभूलपुरा क्षेत्र, हल्द्वानी के पूर्व चिह्नित स्थल से अतिक्रमण हटाये जाने / ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान विरोध/पत्थराव / आगजनी की घटनायें की गयी, जिस कारण क्षेत्र में कानून एवम् शान्ति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न होने के साथ-साथ मानव जीवन एवम् लोक सम्पत्ति को क्षति/संकट का भय बना हुआ है। हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) कुमाऊँ मण्डल का महत्वपूर्ण नगर होने के साथ ही साम्प्रदायिक रूप से अत्यन्त संवेदनशील है,…

  • उत्तराखंड

    याद आए जम्मू कश्मीर के पत्थरबाज नाम पूछ पूछ कर किये हमले

    बनभूलपुरा में दंगाइयों और पत्थरबाजों ने इंतहा कर दी इन पत्थरबाजों को देखकर जम्मू कश्मीर की वह पत्थर बाज याद आ गये जो चेहरा छुपा कर पत्थर चलाते देखे जाते थे दंगाइयों ने शाम होते-होते चारों ओर से रास्ते घर लिए और लोगों को पूछ पूछ कर मारा शाम होते होते पुलिस प्रशासन को पत्रकार के लोगों को यह पता नहीं चल रहा था कि कहां से पत्थर उड़ कर आ रहे हैं  पुलिस ने आंसू गैस के गले धागे और जवाब बताओ भी किया लेकिन हालात बिगड़ते गए सूरज ढलते ही पत्थर बाज हावी हो गए और जान बचाकर पुलिस प्रशासन की टीम जिस गली से भी गुजरे वहां…

  • उत्तराखंड

    सैकड़ो घायल अस्पतालों में भीड़

    गुरुवार बनभूलपुरा में हुए दंगे के बादशाम करीब 6 बजे से अस्पतालों में घायलों की भीड़ लग गई, जबकि देर रात तक भी घायलों का अस्पताल पहुंचना जारी रहा। बेस अस्पताल का माहौल एकदम गहमागहमी वाला हो गया। एक के बाद एक घायल यहां पहुंचने लगे। किसी का सिर फूटा था, किसी की मुंह, टांग व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। घायलों में पत्रकार, पुलिस, महिला पुलिस आदि शामिल थे।

error: Content is protected !!