-
जंगली सुअर के हमले से महिला की मौत, ग्रामीण ने सुअर को मौत के घाट उतारा
धौलछीना(अल्मोड़ा)। पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई 62 वर्ष की बुजुर्ग महिला पर सुअर ने हमला कर उसे मार डाला। इसी दौरान एक ग्रामीण ने बड़ी हिम्मत व बहादुरी दिखाते हुए कुल्हाड़ी से वार कर सुअर को भी मौते के घाट उतार दिया। भैंसियाछाना ब्लॉक के नैनी देवल में बुधवार को सरस्वती देवी (62) पत्नी स्व. नारायण राम अन्य महिला संग जंगल गई थी। शाम को लौटते समय महिलाएं जब घर से कुछ ही दूरी पर एक गधेरे से गुजर रहीं थीं, तभी सुअर ने उन पर हमला कर दिया। सुअर सरस्वती के हाथ को जकड़ कर उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले जाने लगा। महिला के चिल्लाने पर…
-
हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
कुंभ से पहले मकर संक्रांति स्नान पर्व पर देशभर से आए सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। हरकी पैड़ी समेत सभी प्रमुख घाटों पर गुरुवार को तड़के से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह कोहरा और कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। मकर संक्रांति के इस स्नान को महाकुंभ का पूर्वाभ्यास भी माना जा रहा था। कुमाऊं और गढ़वाल से श्रद्धालु देव डोलियां लेकर पहुंचे। ढोल और दमाऊ की थाप पर श्रद्धालुओं ने अपनी आराध्य देवी और देवताओं को गंगा स्नान कराया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तिल, उड़द की दाल की खिचड़ी दान की मुंडन,…
-
2017 में चेहरा थे हरीश रावत दो सीटों पर हारे- इंदिरा हृदयेश
नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश ने आगामी चुनाव में नेतृत्व को लेकर सवाल उठा रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर पलटवार किया उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में मुख्यमंत्री हरीश रावत ही चेहरा थे, लेकिन वह खुद दो सीटों पर चुनाव हार गए। पार्टी को सिर्फ 11 सीटें मिलीं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस मामले में पार्टी की सामूहिक नेतृत्व की नीति को लेकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को निशाने पर लेने से नहीं चूक रहे। इंदिरा हृदयेश ने रावत की मुखर टिप्पणी को लेकर उन पर तंज कसा। उन्होंने हरीश रावत को नसीहत दी कि वह ऐसा वातावरण बनाएं…
-
दंपत्ति ने बेटे को श्रद्धांजली देते हुए किया देह दान
मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुँच कर दम्पति ने अपना शरीर दान किया है। पांच साल पूर्व सड़क हादसे में 17 वर्षीय इकलौते पुत्र को खो देने के चलते शहर की एक दंपत्ति ने बेटे को श्रद्धांजली देते हुए यह सराहनीय काम किया हल्द्वानी के पीली कोठी में रहने वाले केसी तिवारी व उनकी पत्नी मंजू तिवारी नैनीताल ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में जाकर वहाँ प्राचार्य डॉ सीपी भैसोडा ने देह-दान सम्बंधी कागजी कारवाई पूर्ण करवाई। पिता के सी तिवारी ने बताया की बेटे की आज पुण्य तिथि है उसकी याद में देह दान का संकल्प लिया और अब उम्मीद है शायद किसी अन्य जरुरतमंद का हमारी मृत्यु के बाद…
-
हरिद्वार -स्नान पर्व का ट्रैफिक प्लान जारी
कुंभ मेला पुलिस ने मकर संक्रांति स्नान पर्व के लिए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। प्लान के अनुसार 13 जनवरी रात से दो दिन के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली व मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले निजी वाहन लंढौरा से वाया लक्सर हरिद्वार पहुंचेंगे सहारनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को भगवानपुर से झबरेड़ा होते हुए लंढौरा-लक्सर मार्ग से हरिद्वार भेजा जाएगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर लागू रोडवेज बसों के लिए भी यह डायवर्जन लागू होगा। देहरादून की ओर से आने वाली रोडवेज बसें भी हरिद्वार बस अड्डे में पार्क कराई जाएंगी। जबकि निजी व अन्य…