खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर-प्रदेश में आने वाली है नौकरियों की बहार

    उत्तराखंड की  राजनीति में  बेरोजगारी के बड़े  मुद्दे के बीच युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में इस महीने नौकरियों का पिटारा  आने वाला  है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से तीन नई भर्तियां शुरू की जा रही हैं, जिनके नोटिफिकेशन एक महीने के भीतर जारी हो जाएंगे। इसके तहत पटवारी, सहायक लेखाकार और प्रयोगशाला सहायकों के लिए तीन अलग-अलग भर्तियां शुरू की जाएंगी। आयोग के सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक, पटवारी के 460 पद, सहायक लेखाकार के 500 पद और प्रयोगशाला सहायकों के 300 पदों पर यह भर्तियां होंगी। उन्होंने बताया कि सहायक लेखाकार और प्रयोगशाला सहायकों के यह पद अलग-अलग विभागों के हैं। आयोग की ओर…

  • उत्तराखंड

    UP में अपर जिला सूचना अधिकारियों का पदावनत कर उन्हें चपरासी, चौकीदार, ऑपरेटर और सहायक बनाया , जानिए क्या है खबर

    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त फैसला लेने का सिलसिला जारी है. राज्य सरकार ने यूपी के सूचना विभाग में 4 अपर जिला सूचना अधिकारियों का पदावनत कर उन्हें चपरासी, चौकीदार, ऑपरेटर और सहायक बना दिया है. नियम विरुद्ध पदोन्नति पाए सूचना विभाग के 4 अपर जिला सूचना अधिकारियों को उनके मूल पद पर वापस भेजा गया. उसमें नरसिंह, दयाशंकर, विनोद कुमार शर्मा और अनिल कुमार सिंह शामिल हैं. नरसिंह को चपरासी, दयाशंकर को चौकीदार के अलावा विनोद कुमार शर्मा और अनिल कुमार सिंह को सिनेमा ऑपरेटर कम प्रचार सहायक बनाया गया है.  

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    हल्द्वानी: एचएन इंटर कालेज में अंग्रेजी माध्यम से भी होगी पढ़ाई

    एचएन इंटर कालेज में शनिवार को पूर्व छात्र-शिक्षक मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के  संयोजक प्रधानाचार्य बी.एस.सामन्त व मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता खजान पाण्डे जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य डा०एन.एस.नेगी जी और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विपिन चन्द्र पांडे जी उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीएस सामंत ने बताया कि इसी सत्र से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। इस दौरान पूर्व छात्र पवन कार्की ने मां की वंदना और मनोज नगरकोटी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।   राजेश गुप्ता ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यालय के विकास की योजना प्रस्तुत की। पूर्व छात्र पार्षद मधुकर श्रोत्रिय ने 21 हजार रुपये,…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति जानें आपकी राशि के लिए क्या है खास

    इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। मान्यता के अनुसार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर संक्रांति का योग बनता है। इस दिन सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे।  14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन 2:05 बजे सूर्य अपनी चाल बदलकर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन राशि के अनुसार दान करना लाभकारी होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित शुभाष जोशी  ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन किसान भगवान से अपनी अच्छी फसलों के लिए आशीर्वाद मांगते हैं।  इस दिन किए जाने वाले दान को सिद्धा के नाम से भी जाना जाता है। राशि के अनुसार  इस दिन निम्न का…

  • उत्तराखंड

    एक बार ठीक होने पर भी हो सकता है कोरोना

    कोरोना संक्रमण से ठीक  होने वाले लोगों में फिर से संक्रमित होने की दर देखी जा रही है। अस्पतालों में पिछले दो माह में 10 प्रतिशत मरीज ऐसे आए हैं, जो फिर से कोरोना का शिकार हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का संक्रमण दोबारा भी हो सकता है। दोबारा कोरोना संक्रमित होने पर पहले के मुकाबले खतरा बढ़ जाता है। हाल ही स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि ठीक हुए लोगों में फिर से संक्रमण हो रहा है। हल्द्वानी शहर में ही ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जो एक बार कोरोना से ठीक होने के बाद एक और दो माह…

error: Content is protected !!