खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    कॉंग्रेस पूरी तरह एकजुट , 2022 में बनेगी कॉंग्रेस की सरकार

    हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता पूरी तरह से मजबूत है, बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं और पार्टी के बड़े नेताओं के अनुभव के दम पर कांग्रेस पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी, वहीं उन्होंने कांग्रेस में वापसी की राह देख रहे बागियों पर बोलते हुए कहा कि जो भी साफ-सुथरी छवि का नेता हो और वह कांग्रेस में घर वापसी की बात कह रहा हो पार्टी उनको लेने पर विचार करेगी लेकिन इसका अंतिम फैसला केंद्रीय आलाकमान द्वारा तय होगा , उनका कहना है कि पार्टी के अंदर एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जिसके तहत…

  • उत्तराखंड

    चिंताजनक तस्वीर : नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली में लिंगानुपात गिरा

    नैनीताल वर्ष 2019-20 की राज्य स्तरीय समीक्षा में प्रदेश के  नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली में लिंगानुपात में गिरावट दर्ज की गयी है। जिलों में बने मदर चाइल्ड ट्रेकिंग सिस्टम की लापरवाही पर भी सवाल उठे हैं। वर्ष 2018-19 की अपेक्षा 2019-20 में नैनीताल का लिंगानुपात घटकर 906, पिथौरागढ़ का 887 जबकि चमोली का 864 रह गया है। कन्या भ्रूण हत्या की निगरानी के लिए जिलों में मदर चाइल्ड ट्रेकिंग सिस्टम बनाया गया है। समीक्षा के दौरान ट्रेकिंग सिस्टम की लापरवाही पर सवाल भी उठाए गए। इन जिलों में घटे लिंगानुपात से साफ हुआ कि ट्रेकिंग सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। “तीन जिलों में घटा लिंगानुपात चिंता का…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    कुमाऊं में बर्ड फ्लू का खौफ : चिकन व अंडे के दाम गिरने लगे

    कुमाऊं में बर्ड फ्लू का कोई मामला अभी तक नहीं है, मगर चिकन व अंडे के दाम गिरने लगे हैं। एक सप्ताह के भीतर ही चिकन व अंडे के भाव 20 प्रतिशत तक नीचे आ गए हैं। खपत पर भी असर पड़ा है। पांच राज्यों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन व पशुपालन विभाग ने उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मांस की बिक्री पर असर पड़ा है। कारोबारियों के मुताबिक चिकन व अंडे की डिमांड में कमी आई है। गुरुवार को हल्द्वानी के मंगलपड़ाव थोक बाजार में रौनक कम रही। थोक कारोबारियों  ने बताया कि पिछले 7…

  • राष्ट्रीय

    भारत सरकार का बड़ा कदम : सिविल सर्विसेज के जम्मू-कश्मीर कैडर को किया खत्म

    सरकार ने सिविल सर्विसेज में बड़ा कदम उठाया   इसके तहत जम्मू-कश्मीर कैडर को खत्म कर दिया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को इससे संबंधित आदेश जारी किया है।  नए आदेश के तहत, जम्मू- कश्मीर के आइएएस, आइपीएस और आइएफस अधिकारी अब आगे से एजीएमयूटी कैडर (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और यूनियन टेरेटरीज कैडर) का हिस्सा होंगे। इससे पहले जम्मू-कश्मीर कैडर के अफसरों की नियुक्ति दूसरे राज्यों में नहीं होती थी। नए आदेश के बाद अब जम्मू-कश्मीर के अफसरों को दूसरे राज्य में भी नियुक्त किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार ने 2019 के अगस्‍त महीने में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला लिया था। साथ ही जम्मू-कश्मीर को बदलकर…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    कांग्रेस प्रभारी का जबरदस्त स्वागत, आगामी चुनाव के लिए कही यह बड़ी बात

    कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में पहली बार पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, वहीं इस दौरान अपने स्वागत को देख राज्य के प्रभारी देवेंद्र यादव गदगद नजर आए, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश देखकर उनको पूरा भरोसा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जरूर पता हासिल करेगी, वहीं राज्य के अंदर सरकार के बहुत से ऐसे गलत कार्य है, जिनको लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी बड़े नेताओं की गुटबाजी पर बोलते हुए प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि सभी पार्टी…

error: Content is protected !!