-
देहरादून – उत्तराखंड शासन ने 7 IAS अधिकारियों की पदोन्नति
देहरादून- उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर है कि शासन ने 7 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन किया है और इन सभी को प्रभारी सचिव का पद नाम दिया गया है अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं पदोन्नत होने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में विजय कुमार यादव, वी षणमुगम, आर राजेश कुमार, नीरज खैरवाल , विनय शंकर पांडे, दीपेंद्र चौधरी, विनोद कुमार सुमन शामिल है
-
जानिए कब होगा जिले में कोविड वैक्सीन का ड्राई रन
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के प्रयासो से जल्द ही मिलने वाली वैक्सीन के टीकाकरण कार्य के लिए प्रशासनिक एवं सवास्थ्य विभाग के स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। वैक्सीन के टीकाकरण हेतु शासन के निर्देश पर 08 जनवरी को टीकाकरण कार्य का पूर्वाभ्यास किया जायेगा। यह जानकारी जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा दी गई है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को जिले भर में कोविड 19 वैक्सीन का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) होगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी व उपजिलाधिकारियों/ आई.आर.टी को निर्देश दिये कि वे वैक्सीन डाई रन हेतु सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें ताकि ड्राई रन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम त्रुटि रहित सम्पन्न…
-
इंदिरा से मुख्यमंत्री और फिर खुद भगत ने मांगी माफी..
समूचे प्रदेश भर में बंशीधर भगत के बयान की आलोचना हुई और फेसबुक से लेकर टि्वटर तक राजनीति में बयान बाजी और सोशल मीडिया पर लड़ाई होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद इंद्रा से माफी मांगी उसके बाद प्रदेश के कई कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हुआ और फिर खुद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी ट्वीट के जरिए और वीडियो जारी करके इंदिरा हरदेश से माफी मांगी और कहा कि मैं मेरे कहे हुए शब्द का कोई ऐसा विचार नहीं था फिर भी मैं अपने शब्द वापस लेता हूं इस बयान को लेकर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश…
-
उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर जारी ; जानिए कितनी है छुट्टिया साल भर
विद्यालयी शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने अवकाश का वार्षिक कैलेंडर जारी किया । इसके तहत ग्रीष्मकालीन स्कूलों में इस बार 27 मई से 30 जून तक 35 दिन की ग्रीष्मकालीन अवकाश और एक से 13 जनवरी तक 13 दिन की शीतकालीन अवकाश रहेगा । इसी प्रकार शीतकालीन विद्यालयों में 20 से 30 जून तक 11 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश और 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक 37 दिन का शीतकालीन अवकाश मिलेगा। उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में सत्र 2021-22 में वर्षभर में कुल 48 ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश मिलेंगे। प्रदेश में पांच हजार फीट या उससे कम ऊंचाई पर स्थित विद्यालयों को ग्रीष्मकालीन विद्यालयों की श्रेणी में रखा गया है,…
-
बंशी के बयान की हर तरफ निंदा !
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर , नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि सौरव भट्ट ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा… आज मन बहुत दु:खी है। मैं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उत्तराखण्ड की एक बेटी, पोते-पोतियों वाली एक माँ, शहर की मा० विधायिका, प्रदेश की मा० नेता प्रतिपक्ष और हम सब की सम्माननीय नेता के लिए की गई अभद्र, अशोभनीय, असहनीय टिप्पणी का विरोध करता हूँ। ये एक शिक्षित, जिम्मेदार व्यक्ति की भाषा बिल्कुल नहीं हो सकती है। ऐसी भाषा से भाजपा के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, महिला सशक्तिकरण आदि विचारों की असलियत का पता चलता है। हम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के शीघ्र निलम्बन के…