खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इंद्रा से मांगी माफी

    उत्तराखंड में ऐसा पहली बार देखने को मिला जब किसी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के अमर्यादित बयान के लिए सत्ताशीन मुख्यमंत्री को विपक्षी दल के नेता से माफी मांगनी पड़ी , नैनीताल जिले की भीमताल विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। जिसके बाद इस बयान की चौतरफा कड़ी आलोचना हुई , मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मामले की गम्भीरता को समझते हुए देर रात ट्वीट कर इंद्रा से माफी मांगते हुए लिखा कि वह अत्यंत दुखी हैं , वह व्यक्तिगत रूप से इंदिरा हृदयेश व उन सभी से क्षमा चाहते हैं जो इस घटना…

  • राष्ट्रीय

    छह जनवरी से महंगा हो जाएगा रेल से सफर ; जानिए कितना बढ़ेगा

    रेलवे जल्द ही उन ट्रेनों के  को दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जो कोरोना वायरस महामारी की वजह से रोक दी गई थीं।   इन ट्रेनों के चलने से पहले ही छह जनवरी से कई ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी होने जा रही है। इसके साथ ही सीट आरक्षण अनिवार्य रहेगा जानकारी के अनुसार अब  सभी टिकटों की कीमत में 15 रुपये का आरक्षण शुल्क शामिल किया जाएगा। आरक्षण ऑनलाइन या टिकट विंडो से करवाया जा सकता है।   टिकट विंडो ट्रेन के चलने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक खुली रहेगी।  रेल की अति भीड़ भाड़ से भी निजात मिलेगी क्योंकि बिना रिजर्वेशन के यात्री ट्रैन…

  • राष्ट्रीय

    कोरोना के बीच अब देश में बर्ड फ्लू का खतरा

    बर्ड फ्लू एक ऐसी बीमारी है, जो सिर्फ पक्षियों को ही नहीं, बल्कि जानवरों और इंसानों के लिए भी उतना ही खतरनाक है। इस बीमारी से संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने वाले जानवर और इंसान आसानी से इससे संक्रमित हो जाते हैं। देश में बर्ड फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके मामले कई राज्यों में देखने को मिले हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में तो इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां तक कि हिमाचल प्रदेश में मछली, मुर्गे व अंडों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। राजस्थान में तो बर्ड फ्लू की वजह से अब तक 500 से…

  • उत्तराखंड

    26 जनवरी राजपथ पर परेड में दिखेगी उत्तराखण्ड की झांकी

    इस वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की झांकी भी दिखाई देगी। रक्षा मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है।  सूचना महानिदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी का आवेदन केंद्र को भेजा गया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इस साल झांकी के लिए देश के 17 राज्यों का चयन किया गया है। उत्तराखंड की झांकी के लिए केदारखंड की थीम रखी गई है। इसमें कस्तूरी मृग, मोनाल और केदारनाथ की झलक दिखाई देगी।

  • उत्तराखंड

    श्रीराम मंदिर के लिए उत्तराखंड के लाखो परिवारों से निधि जुटाएगा विहिप

    अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर के लिए देश भर भक्तो का  सहयोग लिया जाएगा। उत्तराखंड के लाखो परिवारों से भी  मंदिर निर्माण निधि के लिए सहयोग लिया जाएगा। ये बात विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के संरक्षक एवं मार्गदर्शक दिनेश ने आज कही पत्रकार वार्ता में कही कुसुमखेड़ा स्थित हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान की जानकारी देते हुए न्यास के संरक्षक दिनेश ने बताया कि 15 जनवरी…

error: Content is protected !!