-
किसी भी क्षण युद्ध के लिए तैयार रहे चीनी सेना- शी जिनफिंग
भारत से तनातनी के बीच चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सेना को किसी भी क्षण युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने सशस्त्र बलों को वास्तविक जंगी परिस्थितियों में अभ्यास करने का आदेश दिया है। पिछले वर्ष जून में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हो गई थी। इस दौरान जहां 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे वहीं 40 से अधिक चीनी सैनिक मारे गए थे। शिन्हुआ के मुताबिक वर्ष 2021 में केंद्रीय सैन्य आयोग के चेयरमैन के तौर पर दिए गए अपने पहले आदेश में शी ने कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को किसी भी समय युद्ध…
-
हे राम क्या बोल गए दशरथ ,अब चौतरफा निंदा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भीमताल में अपने दौरे के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश पर अमर्यादित टिप्पणी की बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के लिए कहा कि (इस बुड़िया से कौन संपर्क करेगा) उनके इस अमर्यादित बयान की चौतरफा निंदा शुरू हो गई है, हम आपको बता दें कि हाल में ही नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा था कि भाजपा के कुछ विधायक उनके संपर्क में है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान पर उत्तराखंड कांग्रेस की दिग्गज नेता एवं सदन में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि उनको इस बयान से…
-
मनीष सिसोदिया पहुंचे CM त्रिवेंद्र के विधानसभा क्षेत्र स्थित स्कूल में, कही ये बात
मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के जीवनवाला स्थित एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की चहारदीवारी टूटी हुई थी। हर ओर गंदगी पसरी थी। शौचालय में दरवाजे नहीं थे। विद्यालय का भवन भी बेहद जर्जर हालत में था। सिसोदिया ने कहा कि जब मुख्यमंत्री की विधानसभा के स्कूल का यह हाल है तो प्रदेश के बाकी विद्यालयों की स्थिति बखूबी समझी जा सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता को विकास चाहिए, लेकिन सरकारों ने यहां सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा दिया। इसे अब जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
-
डम्पर की चपेट में 7 बर्ष के बच्चे की हुई दर्दनाक मौत
हल्द्वानी – गोला नदी के किनारे राजपुरा क्षेत्र के 7 साल के बच्चे की डंपर से कुचलकर मौत हो गई जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से चल रहे डंपर ने 7 साल के बच्चे को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों मैं कोहराम मच गया माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है उधर आसपास के लोग एकत्र होकर आक्रोशित हो गये उन्होंने डंपर पर पथराव किया इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत किया और ड्राइवर को हिरासत में लेकर डंपर को भी अपने कब्जे में ले लिया है फिलहाल पुलिस…
-
सरकार का पहाड़ प्रेम : ग्रीष्मकालीन राजधानी पहाड़ में और निदेशालय दून में
सरकार का यह कैसा पहाड़ प्रेम है जो आम जान के समझ से परे है, एक तरफ गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया गया है, दूसरी तरफ पहाड़ में स्थापित मुख्य संस्थानों को मैदानों में या देहरादून में शिफ्ट किया जा रहा है। जबकि तत्कालीन उत्तरप्रदेश राज्य मे महत्वपूर्ण विभागों के निदेशालय पहाड़ों में ही स्थापित किए गए थे। शिक्षा विभाग, रेशम विभाग, खादी बोर्ड, कृषि विभाग का निदेशालय पर्वतीय विकास मंत्रालय के अधीन नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी में स्थापित किए गए थे। उत्तराखंड पृथक राज्य आंदोलन के पीछे अवधारणा यही थी कि विकास से पिछड़ रहे पर्वतीय क्षेत्र का विकास हो लोगो को पहाड़ मे ही राजगार मिले पहाड़ से पलायन…