-
दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट – राजधानी में बारिश का टुटा 10 साल का रिकॉर्ड
राजधानी में रविवार सुबह से ही शुरू हुई बारिश शाम तक चलती रही। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी में बारिश ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विभाग ने दिल्ली समेत एनसीआर के लिए सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 30 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से हवा चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। बारिश के दौरान कई इलाकों में सड़कों पर अंधेरा छा गया और इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। अवकाश होने और मौसम बिगड़ने की वजह से अधिकतर लोगों ने घरों में ही दुबके रहे राजधानी में जनवरी में औसतन 21.7 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन बीते 24 घंटों में 25.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की…
-
रानीबाग भीमताल सड़क मार्ग बंद-जानिए क्यो
लगातार हो रही बारिश के चलते रानीबाग के पास बोल्डर गिरने की आशंका पर लोक निर्माण विभाग ने रविवार को शाम करीब 7:30 बजे रानीबाग-भीमताल मार्ग बंद कर दिया। लोक निर्माण विभाग के जेई केके पाठक ने बताया कि सोमवार की सुबह मौसम को देखकर मार्ग खोलने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। मार्ग बंद होने के बाद भीमताल मार्ग से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को ज्योलीकोट मार्ग से भेजा। वहीं ज्योलीकोट मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से वीरभट्टी पुल के पास जाम लग गया था। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि रानीबाग के पास टू लेन पुल का निर्माण कार्य भी चल रहा…
-
कोरोना वैक्सीन पर पॉजिटव खबरों ने से शेयर बाजार में बनाया नया रिकॉर्ड
भारत में कोरोना वायरस की दो वैक्सीन को मिली मंजूरी की खबर से आज सप्ताह के पहले घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 48000 का आंकड़ा पार किया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 236.65 अंक ऊपर 48,105.63 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.53 फीसदी (74.40 अंक) ऊपर 14,092.90 के स्तर पर खुला। विश्लेषकों के अनुसार आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 190 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। देश में कोरोना के दो वैक्सीन- भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सीन और…
-
गर्व का पल : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज फहराएगा भारत का तिरंगा
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में आज भारतीय झंडा लगाया जाएगा। देश संयुक्त राष्ट्र के इस शक्तिशाली निकाय में 2 वर्षों के लिए अस्थायी सदस्य के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू कर रहा है। इसके आलावा 5 नए अस्थायी सदस्य देशों के झंडे 4 जनवरी को एक विशेष समारोह के दौरान लगाए जाएंगे। 2021 में 4 जनवरी आधिकारिक रूप से पहला कार्यदिवस होगा। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में भारत साथ के नॉर्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको अस्थायी सदस्य बने हैं। भारत अगस्त 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् का अध्यक्ष होगा और फिर 2022 में एक महीने के लिए परिषद् की अध्यक्षता करेगा। परिषद् का अध्यक्ष हर सदस्य एक महीने के…
-
किसान ने की आत्महत्या इंद्रा ने दी सांत्वना
कृषि कानूनों को वापस ना लेने एवं किसानों की समस्याओं पर सरकार के उदासीन रवैए से व्यथित होकर तराई के किसान कश्मीर सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली , नेता प्रतिपक्ष इंद्रा ह्रदयेश ने आत्महत्या करने वाले किसान कश्मीर सिंह के घर जाकर संवेदना व्यक्त की तथा किसान आंदोलन मैं शहीद किसान को श्रद्धांजलि अर्पित की , उन्होंने कहा की किसान आंदोलन में लगातार हो रही किसानों की मौत एवं आत्महत्या के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता शर्मनाक है , अपने सुसाइड नोट में किसान कश्मीर सिंह ने आत्महत्या की वजह कृषि कानूनों को सरकार द्वारा वापस न लेना बताया । इस घटना से तराई के किसानों में रोष व्याप्त…